मप्र के मन में क्या.. पहली बार किसी भी मीडिया में प्रदेश की पूरी 230 सीटों का मिज़ाज़ और उनका विश्लेषण एक साथ पढ़िए, द सूत्र में

The Sootr | Nov 06, 2023, 24:00 IST
मप्र के मन में क्या.. पहली बार किसी भी मीडिया में प्रदेश की पूरी 230 सीटों का मिज़ाज़ और उनका विश्लेषण एक साथ पढ़िए, द सूत्र में
मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार तेजी पर है। 'द सूत्र' आपको एक बार फिर इस पूरे चुनाव का जमीनी सच बताने जा रहा है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार तेजी पर है। 'द सूत्र' आपको एक बार फिर इस पूरे चुनाव का जमीनी सच बताने जा रहा है। पहली बार किसी भी सर्वे या ओपिनियन पोल में आपको मिलेगी मध्य्रपदेश की एक एक सीट की पूरी रिपोर्ट। इससे पहले जो भी सर्वे आपने देखे,सुने होंगे वे बेहद सतही और आंकड़ों से भरे रहे होंगे। द सूत्र सोमवार शाम पांच बजे अपने यू ट्यूब चैनल और वेबसाइट पर करेगा मध्यप्रदेश में अगली सरकार किसकी बनेगी इसका आकलन। इस सर्वे में आपको मिलेगी एक एक सीट की जानकारी साथ ही सीटों की हार या जीत के कारणों का विश्लेषण। हमारे एक्सपर्ट आपको बताएंगे कितने महारथी अपनी सीट पर कर रहे हैं संघर्ष।



WhatsApp Image 2023-11-06 at 2.59.07 PM (1).jpeg


जनता के मन की बातः

चुनावी सर्वे प्रतिदिन आपके सामने आ रहे हैं। सभी इसकी,उसकी जीत का दावा कर रहे हैं। ये सारे सर्वे आपको देते हैं एक नंबर। इतने नंबर कांग्रेस को इतने भाजपा को। जमीनी तौर पर आप हम सब जानते हैं कि सभी सीटों पर सीधे-सीधे जीत या हार को बताना संभव नहीं।



द सूत्र की टीम जब ग्राउंड पर पहुंची तो बारीकी से हमने एक-एक सीट को खंगाला। इस सर्वे में जीत-हार से अलग द सूत्र आपको बताएगा ,जनता के मन की बात।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • The Sutra
  • What is in the mind of Madhya Pradesh
  • Information about 230 seats in Madhya Pradesh
  • द सूत्र
  • मध्यप्रदेश के मन में क्या
  • 230 सीटों की जानकारी