पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत, RSS से सीखें, वें खेलते हैं दिमागी खेल

Sandeep Kumar | Jul 17, 2024, 17:34 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-17T170426.933
मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को नसीहत दी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि RSS से सीख लेने की जरुरत है...

कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने जबलपुर में नर्सिंग कॉलेज घोटाले और नीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दिग्गी ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कहा है कि RSS से सीखें। वे दिमागी खेल खेलते हैं। वे कभी विरोध नहीं करेंगे, कभी प्रदर्शन नहीं करेंगे, कभी पिटाई नहीं करेंगे और कभी जेल नहीं जाएंगे, बल्कि वे हमें जेल भेज देंगे। साथ ही दिग्विजय ने ये भी कहा है कि हालांकि हम उनके कट्टर विरोधी हैं।



तीन चीजों पर ध्यान केंद्रित करें-दिग्विजय

दिग्विजय सिंह ने कहा कि जमीनी स्तर पर संगठनात्मक नेटवर्क के अभाव में विरोध प्रदर्शन प्रभावी साबित नहीं होगा। उन्होंने बूथ से लेकर जिले तक तीन स्तरों पर आंदोलन करने का सुझाव दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा, आरएसएस आमतौर पर तीन चीजों पर ध्यान केंद्रित करता है। पर्चे बांटना, चर्चा करना और अंत में आंदोलन पर होने वाला खर्च। यदि आप उनसे लड़ना चाहते हैं, तो उन्हें उनके ही खेल में हराएं, शारीरिक रूप से नहीं बल्कि बौद्धिक रूप से।



RSS से करें मुकाबला- दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता ने कहा कि आरएसएस के तौर-तरीकों और दुष्प्रचार को समझकर उसका प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जा सकता है। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए, दिग्विजय सिंह ने राज्य चुनावों में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी वर्तमान में झटके के पीछे के कारणों का विश्लेषण कर रही है।



NEET पेपर लीक पर दिग्गी ने उठाए सवाल

दिग्विजय सिंह ने NEET पेपर लीक घोटाले के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के तत्कालीन अध्यक्ष प्रदीप कुमार जोशी की आलोचना की और सवाल उठाया कि परीक्षा रद्द क्यों नहीं की गई । इसके अलावा उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के विभिन्न आरोप लगाए।



विस चुनावों को लेकर बोले दिग्गी

दिग्विजय सिंह ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त की और कहा कि पार्टी फिलहाल इस हार के कारणों का विश्लेषण कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने दावा किया था कि वह लोकसभा चुनावों में 400 सीटें जीतेगी, लेकिन वह 250 सीटें ही जीत पाई और बीजेपी को मिले बहुमत का श्रेय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को दिया।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sandeep mishr


Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • RSS
  • कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह
  • digvijay thank to amit shah and rss
  • digvijay on rss
  • दिग्विजय सिंह और आरएसएस