पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की कोठी की नपाई करने पहुंचा राजस्व अमला
BHIND. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष के लहार स्थित उनके मकान की नपाई के लिए राजस्व अमला पुलिस बल के साथ पहुंचा है। यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद की जा रही है। लोगों ने शिकायत की थी कि कोठी बनाने में सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण किया गया है।
स्थानीय लोगों की उस शिकायत पर की कार्रवाई
पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के लहार के मकान की नपाई का मामला संवेदनशील होने के कारण मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की उस शिकायत पर की जा रही है, जिसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सरकारी रास्ते पर कब्जा कर लिया है। कोठी भी सरकारी रास्ते पर बनी हुई है।
सरकारी रास्ते पर भी किया गया अतिक्रमण
लगातार कई सालों तक विधायक और कांग्रेस की सरकारों में मंत्री रहे पूर्व नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह की लहार कस्बे में कोठी है। 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में गोविंद सिंह हार गए थे। अभी हाल ही में स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शिकायत की कि गोविंद सिंह की जो कोठी बनी है उसके निर्माण के दौरान सरकारी रास्ते पर भी अतिक्रमण किया गया है। कोठी का एक हिस्सा सरकारी रास्ते पर बना हुआ है। इसे देखते हुए प्रशासन की टीम गोविंद सिंह की कोठी पर पहुंच गई है और नपाई शुरू कर दी है।
खबर अपडेट हो रही है
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें