इंदौर में बोले पाकिस्तान के जमशेद नगर के पूर्व मेयर- दाऊद कराची का बड़ा बिल्डर, भटकाने के लिए झूठी मौत की खबर फैलाई

Pratibha Rana | Dec 31, 2023, 24:00 IST
इंदौर में बोले पाकिस्तान के जमशेद नगर के पूर्व मेयर- दाऊद कराची का बड़ा बिल्डर, भटकाने के लिए झूठी मौत की खबर फैलाई
पाकिस्तान के जमशेद नगर के पूर्व महापौर ने दाऊद को लेकर कहा कि यह दूसरी घटनाओं से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान की साजिश थी।

संजय गुप्ता, INDORE. निजी यात्रा पर इंदौर आए पाकिस्तान के जमशेद नगर के पूर्व महापौर (जो अब लंदन में रहते हैं) आरिफ अजाकिया ने पाकिस्तान की करतूतों का खुलासा किया। उन्होंने दाऊद को लेकर कहा कि यह दूसरी घटनाओं से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान की साजिश थी। पाकिस्तान ने दाऊद को बहुत संभालकर रखा हुआ है। वह कराची का एक बड़ा बिल्डर बन चुका है, जिसकी कई जगह प्रापटियां है।



दाऊद की मौत की खबर इसलिए फैलाई

अजाकिया ने कहा कि पाकिस्तान को एक जुलाई 2023 से 30 जून 2024 के बीच 25 बिलियन डालर का लोन रिपमेंट करना है। इस हालात से उबरने के लिए पाकिस्तान ने आसिफ मुनीर को अमेरिका भेजा। वह नहीं चाहता था कि इसकी खबरें सामने आए, इसलिए दाऊद की झूठी खबर फैलाई गई, ताकि पूरा मीडिया वहां व्यस्त हो जाए। मैं जब मेयर था मैं भी मोमिन हूं दाऊद भी, तब कई मोमिन बिल्डर मेरे पास आते थे और बताते थे दाऊद के बारे में। उसके पाकिस्तान में कई घर है। उसे किसी ने नहीं देखा है, तो फिर मौत की खबर कैसे बाहर आ सकती है। हो सकता है कि वह मर गया हो और चुपचाप दफन किया जा चुका है, कोई नहीं जानता, उसे किसी ने नहीं देखा, किसी के पास उसकी फोटो तक नहीं है। वह मर भी जाए तो पाकिस्तान उसकी खबर बाहर नहीं आने देगा क्योंकि वह लिखकर अमेरिका को बोल चुका है कि दाऊद हमारे यहां नहीं है।



भारत एप्पल मोबाइल बना रहा पाकिस्तान केवल आतंवादी

भारत में तो इंजीनियर, डॉक्टर बन रहे हैं, अब एप्पल के मोबाइल भी बना रहा है, लेकिन पाकिस्तान केवल आतंकवादी बना रहा है। वह अब जॉबलेस हो रहे हैं क्योंकि आफगानिस्तान में घुसना मुश्किल हो गया है और भारत में भी। इसलिए अब उन्हें जो भी हायर कर लेता है वह उनके लिए काम करते हैं। पाकिस्तान में अभी अंदर आर्मी के साथ उनका टकराव चल रहा है और वह पाकिस्तान में ही हमले कर रहे हैं।



इसलिए मुसलमानों पर अहसान है

राम मंदिर तो अयोध्या में बन रहा है, लेकिन भारत ने मुसलमानों को दूसरी जगह मस्जिद बनाने के लिए दी है। यह भारत की कोर्ट और सरकार का एहसान है मुसलमानों पर क्योंकि किसी और की जमीन पर इबादत करना हराम है। वहां की गई नमाज, इबादत से अल्लाह को खुश नहीं किया जा सकता है। अब अयोध्या में लीगल जमीन मिली है, वहां मस्जिद बनेगी इबादत होगी तो अल्लाह खुश होगा। बाबरी मस्जिद में जितनी नमाज पढ़ी गई, उसका सबाब नहीं मिलेगा। इबादत अल्लाह को खुश करने के लिए की जाती है, लेकिन दूसरों की जमीन पर किया जाए जो हराम होती है।



पाकिस्तान छोड़ चुके है अजाकिया

पूर्व मेयर पाकिस्तान छोड़ चुके है और उन्होंने लंदन में शरण ले रखी है। पाकिस्तानी सेना के खिलाफ की गई टिप्पणी के कारण उन्हें काफी विरोध झेलना पड़ा और फिर उन्होंने देश भी छोड़ दिया था।



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Former mayor of Pakistan Arif Ajakia
  • Arif Ajakia visit to Indore
  • Arif exposed misdeeds of Pakistan
  • Dawood big builder of Karachi
  • पाकिस्तान के पूर्व महापौर आरिफ अजाकिया
  • आरिफ अजाकिया का इंदौर दौरा
  • आरिफ ने किया पाकिस्तान की करतूतों का खुलासा
  • दाऊद कराची का बड़ा बिल्डर