ग्वालियर में सिंधिया के करीबी पूर्व विधायक मदन कुशवाहा ने थामा कांग्रेस का हाथ, BJP की बढ़ी मुश्किलें

Vikram Jain | Nov 07, 2023, 24:00 IST
ग्वालियर में सिंधिया के करीबी पूर्व विधायक मदन कुशवाहा ने थामा कांग्रेस का हाथ, BJP की बढ़ी मुश्किलें
ग्वालियर में सिंधिया के करीबी नेता और पूर्व विधायक मदन सिंह कुशवाहा ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया हैं।

GWALIOR. ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। यहां सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में सिंधिया के करीबी एक नेता ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व विधायक मदन सिंह कुशवाहा ने बीजेपी का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया हैं। बीजेपी नेता और पूर्व विधायक मदन कुशवाहा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आमसभा के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान खड़गे ने श्रीफल देकर पार्टी में स्वागत किया। मदन कुशवाह के 100 नेताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली है।



टिकट नहीं मिलने बीजेपी से नाराज थे मदन सिंह



पूर्व विधायक मदन सिंह कुशवाह ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के नेता माने जाते हैं और कुशवाहा समाज में उनकी अच्छी पकड़ है। कुशवाहा पहले बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं और विधायक रहे हैं। बसपा का दामन छोड़कर कुशवाहा बीजेपी में शामिल हुए थे, लेकिन बीजेपी से टिकट नहीं मिलने से मदन कुशवाहा नाराज चल रहे थे, अब उन्होने बीजेपी से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया।



भारत सिंह कुशवाह के सामने बड़ी चुनौती



मदन सिंह कुशवाहा ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे थे। बीजेपी ने इस सीट से वर्तमान विधायक और मंत्री भारत सिंह कुशवाहा को ही प्रत्याशी बनाया है, लेकिन ऐसे में अब ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से मंत्री भारत सिंह कुशवाह के लिए चुनौती बन सकते हैं। क्योंकि यह दोनों नेता कुशवाहा समाज से आते हैं और ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में कुशवाहा समाज का निर्णायक वोट बैंक है. इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि सबसे ज्यादा मदन सिंह कुशवाहा मंत्री भारत सिंह कुशवाहा को नुकसान पहुंचाएंगे।



एमपी में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा



कांग्रेस में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक मदन सिंह कुशवाहा ने एमपी में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है। कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है, निश्चित ही अबकी बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है।



Tags:
  • Gwalior News
  • ग्वालियर न्यूज
  • Former MLA Madan Singh Kushwaha
  • Madan Kushwaha joins Congress
  • Gwalior Rural Assembly seat
  • Kharge's public meeting in Gwalior
  • पूर्व विधायक मदन सिंह कुशवाहा
  • बीजेपी छोड़कर मदन कुशवाह कांग्रेस में शामिल
  • ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा सीट
  • खड़गे की ग्वालियर में जनसभा