नहीं रहे राजीव गांधी के दोस्त जयपाल सिंह जूदेव, साथ उड़ाते थे प्लेन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के दोस्त व मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री जयपाल सिंह जूदेव का निधन हो गया है। जयपाल सिंह जूदेव ने 80 वर्ष की उम्र में शनिवार सुबह करीब सात बजे आखिरी सांस ली। जयपाल सिंह के निधन से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने उनके निधन पर दु:ख जताया है।
पूर्व मंत्री ने जताया दुख
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के साथी, मप्र के पूर्व गृहमंत्री कैप्टन जयपाल सिंह जूदेव के निधन की खबर दुखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति।
राजीव गांधी के रहे हैं मित्र
बताते चलें कि जयपाल सिंह जूदेव पवई विधानसभा से 2 बार विधायक रहे हैं। वे राजीव गांधी के मित्र भी रहे हैं। बताया जाता है कि दोनों की दोस्ती पायलट ट्रेनिंग के दौरान हुई थी और दोनों साथ प्लेन उड़ाते थे। इसके बाद राजीव गांधी के कहने पर वह कांग्रेस पार्टी से जुड़ गए थे। बताया जा रहा है कि एमपी के पूर्व गृहमंत्री जयपाल सिंह का अंतिम संस्कार पन्ना में होगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक