विधायक पत्नी के साथ होर्डिंग में लगी फोटो पर भड़के पूर्व सांसद पति

Sandeep Kumar | Nov 21, 2024, 18:19 IST
Former MP husband
मध्य प्रदेश में अलग-अलग दलों की राजनीति करने वाले पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद फिर से बढ़ गए है। दंपति के बीच मतभेद इस कदर बढ़ गए हैं कि अब पति को पत्नी के जन्मदिन पर लगे होर्डिंग में भी अपनी तस्वीर पसंद नहीं आ रही है।

बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे के जन्मदिन वाले पोस्टर को देखकर उनके पति और पूर्व सांसद कंकर मुंजारे भड़क गए है। कंकर मुंजारे ने मर्यादा में रहने की नसीहत तक दे डाली है। कंकर मुंजारे ने कहा कि आइंदा से उनके नाम और तस्वीर का इस्तेमाल उनसे पूछे बिना नहीं होनी चाहिए। दरअसल बालाघाट में कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे के होर्डिंग लगाए गए थे। जिसमें अनुभा मुंजारे के पति और पूर्व सांसद कंकर मुंजारे की तस्वीर थी। ये तस्वीर देखकर कंकर मुंजारे भड़क गए है। बीएसपी नेता का कहना है विधायक अनुभा मुंजारे ने मेरी सहमति के बिना होर्डिंग पर मेरी तस्वीर का इस्तेमाल किया। इससे मेरा अपमान हुआ है।



'विधायक पत्नी के साथ मेरे पोस्टर न लगाओ'... पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने क्यों कर दिया मना?


पत्नी विधायक को पति की नसीहत

मेरा इनसे कोई संबंध नहीं : पूर्व सांसद

कंकर मुंजारे ने कहा, यह उनकी क्षुद्र मानसिकता को दर्शाता है। मैं एक अलग पार्टी में हूं और वह दूसरी पार्टी में हैं। मेरी तस्वीर का इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है? मेरा इनसे कोई संबंध नहीं है। यह आपत्तिजनक है। मैं इस बार छोड़ रहा हूं, लेकिन दोबारा ऐसा नहीं होना चाहिए।



पहले भी हो चुकी है दोनों में सियासी तकरार

इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान कंकर मुंजारे ने अपनी विधायक पत्नी अनुभा के साथ राजनीतिक विचारधाराओं में मतभेद के कारण घर छोड़ने को कहा था। फिलहाल, दोनों अलग-अलग रहते हैं।



Thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • बीएसपी
  • बहुजन समाज पार्टी
  • कांग्रेस
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट न्यूज
  • पूर्व सांसद कंकर मुंजारे
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • विधायक अनुभा मुंजारे