पूर्व सांसद नकुलनाथ इंदौर आए, रसोई गैस, मेट्रो पर बीजेपी को घेरा; वर्मा, बाकलीवाल के घर गए
Indore. पूर्व सांसद नकुलनाथ रविवार को दोपहर से शाम तक इंदौर में रहे। वे यहां पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के घर पत्नी सुभद्र वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने गए। उनके साथ विधायक सुखदेव पांसे भी थे। दोनों ने पूर्व सीएम कमलनाथ की ओर से भी श्रृंद्धाजलि अर्पित की। वे कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनय बाकलीवाल के घर भी गए। वहीं मीडिया से छोटी चर्चा में बीजेपी सरकार को घेरा।
इनके यहां भी गए नकुलनाथ
नकुलनाथ ने पूर्व प्रदेश महामंत्री गजेंद्र वर्मा की माताजी और पूर्व कांग्रेस नेता प्रवेश वर्मा के निधन पर उनके घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। वे पूर्व पार्षद प्रेम खड़ायता के निवास पर सौजन्य भेंट के लिए भी गए। साथ ही उन्होंने प्रदेश महासचिव विनय बाकलीवाल के घर पर परिजन और प्रदेश भर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।
इंदौर में राजनीतिक खेल : नगर निगम की नाक के नीचे करण औजला शो में 1 करोड़ की टैक्स चोरी
मध्यप्रदेश के कथावाचक मोहित नागर कांग्रेस में शामिल, सरकार पर साधा निशाना
यह बोले नकुलनाथ
नकुलनाथ ने कहा- मप्र के विकास की बात करें तो मेरा मानना है कि आज मप्र सबसे पिछले स्तर पर है। इतने सालों से यहां बीजेपी की सरकार रही लेकिन परिवर्तन तब देखा जब 18 महीने की कांग्रेस सरकार रही। आज जो इंदौर में मेट्रो है वह कांग्रेस सरकार की देन है। रसोई गैस पर कहा था कि 450 में सिलेंडर मिलेगा, लेकिन आज कीमत क्या है। यदि यह सिलेंडर भी मिल रहा है तो अभी तो वही समस्या है। नकुलनाथ ने राज्यसभा में मप्र से कौन जाएगा इसे लेकर कोई टिप्पणी नहीं की।
यह सभी नेता रहे साथ
इस दौरान नकुलनाथ के साथ जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े, प्रवीण कक्कड़, मनोहर धवन, अशोक धवन, मनोज राजानी, लीलाधर करोसिया, अमन बजाज, अमित चौरसिया, सच सलूजा, अमित पटेल, हर्ष जैन, दीपू चौहान, सन्नी राजपपाल, दीपक छाबड़ा व अन्य थे।