रतलाम में पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू का पूर्व सीएम कमलनाथ पर गंभीर आरोप, विधानसभा चुनाव को लेकर कही बड़ी बात

Rahul Garhwal | Jan 08, 2024, 24:00 IST
रतलाम में पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू का पूर्व सीएम कमलनाथ पर गंभीर आरोप, विधानसभा चुनाव को लेकर कही बड़ी बात
रतलाम में पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर चुनाव को लेकर गंभीर आरोप लगाया।

आमीन हुसैन, RATLAM. आलोट में पूर्व सांसद और निर्दलीय चुनाव लड़े प्रेमचंद गुड्डू ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाया। प्रेमचंद गुड्डू ने कहा कि कमलनाथ ने अडानी से मिलकर प्रदेश में कांग्रेस की बनती हुई सरकार का सौदा कर दिया।



'कमलनाथ ने बनती सरकार बीजेपी को भेंट की'



प्रेमचंद गुड्डू ने कहा कि कमलनाथ जी ने जानबूझकर बनती हुई सरकार बीजेपी को भेंट कर दी, लेकिन उस कार्यकर्ता का क्या हुआ जो 25 साल से मेहनत कर रहा था। उसके सम्मान का क्या हुआ।



'कमलनाथ की अडानी और मोदी से पार्टनरशिप'



प्रेमचंद गुड्डू ने कहा कि कमलनाथ की अडानी से मोदी से हमेशा से पार्टनरशिप है। ये रिकॉर्ड में है। जो बच्चे कंप्यूटर चलाना जानते हैं वे देखें कि कितनी कंपनियों में इनकी पार्टनरशिप है।



प्रेमचंद गुड्डू का बीजेपी पर भी निशाना



पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि CAA लागू करेंगे। ये सब समझते हो कि मुसलमान के लिए इसमें सभी का नुकसान है। हिंदू-मुस्लिम सब का। इसमें सभी को पहचान पत्र बताना होगा। जब बैठ जाएंगे, जब बोलेंगे कि आपकी 3 पीढ़ियों के पहचान कागज लाओ। अगर नहीं मिलेगा तो आपको देश से नहीं निकालेंगे, लेकिन आपका वोट देने का अधिकार छीन लेंगे। बस ऐसे ही मजदूरी और काम करते रहो आप।



Tags:
  • कमलनाथ
  • Kamal Nath
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Premchand Guddu
  • Premchand Guddu statement
  • Premchand Guddu target on Kamal Nath
  • प्रेमचंद गुड्डू
  • प्रेमचंद गुड्डू का बयान
  • प्रेमचंद गुड्डू का कमलनाथ पर निशाना