मध्यप्रदेश को क्यों कहा जाता है भारत का हृदय, जानें रोचक बातें

Dolly patil | Nov 01, 2024, 15:39 IST
फोटो
आज 1 नवंबर 2024 को मध्य प्रदेश अपना 69वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी है और प्रदेश के विकास की कामना की है। क्या आप ये जानते हैं कि मध्यप्रदेश को भारत का हृदय क्यों कहा जाता हैं। अगर नहीं तो आइए हम बताते हैं।

आज 1 नवंबर 2024 को मध्य प्रदेश अपना 69वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी है और प्रदेश के विकास की कामना की है। वहीं, सीएम डॉ मोहन यादव ने भी मंगलकामनाएं देते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश की स्वर्णिम यात्रा में सरकार, हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित है। मध्य प्रदेश अपनी सांस्कृतिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के कारण विशेष स्थान रखता है। इसे भारत का हृदय” कहा जाता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि मध्यप्रदेश को भारत का हृदय क्यों कहा जाता हैं। अगर नहीं तो आइए हम बताते हैं।



68 का हुआ MP : स्थापना दिवस पर जानें कैसे हुआ था राज्य का गठन



क्यों कहते हैं भारत का हृदय

मध्यप्रदेश को भारत का हृदय इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह देश के भौगोलिक केंद्र में स्थित है। यहाँ खजुराहो के मंदिर, साँची के बौद्ध स्तूप और भीमबेटका की गुफाएँ जैसे विश्व धरोहर स्थल मौजूद हैं। यह राज्य कई राष्ट्रीय उद्यानों, आदिवासी परंपराओं, और तानसेन संगीत समारोह और खजुराहो नृत्य महोत्सव जैसे प्रमुख सांस्कृतिक आयोजनों के लिए प्रसिद्ध है।



मध्य प्रदेश की रोचक बातें

  • मध्य प्रदेश को अक्सर “भारत का हृदय” कहा जाता है, क्योंकि यह भौगोलिक दृष्टि से देश के केंद्र में स्थित है। यहां कटनी जिले में करौंदी गांव कर्क रेखा पर स्थित है। विश्व के 18 देशों और भारत के आठ राज्यों से गुजरने वाली कर्क रेखा इस गांव से गुजरती है। विंध्याचल पर्वत श्र्खला की पहाड़ियों के ढलान में बसे इस गांव को इसी खासियत की वजह से देश का दिल (Heart of Country) भी कहते हैं।
  • मध्य प्रदेश में भारत के सबसे बड़े वन क्षेत्र हैं, जो यहाँ की समृद्ध जैव विविधता को संरक्षित करते हैं। इस राज्य में 9 प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान हैं, जिनमें कान्हा, बांधवगढ़, और पेंच जैसी जगत प्रसिद्ध अभयारण्य शामिल हैं।
  • खजुराहो के मंदिर अपनी बारीक नक्काशी और मूर्तिकला के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। ये मंदिर मध्ययुगीन भारतीय स्थापत्य कला के अद्वितीय उदाहरण हैं और यहाँ की मूर्तियाँ मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाती हैं।
  • नर्मदा नदी भारत की पवित्र और जीवनदायिनी नदियों में से एक है, जो अमरकंटक से निकलकर पश्चिम की ओर बहती है और अरब सागर में मिलती है। इसे “रेवा” भी कहा जाता है और यह विंध्य और सतपुड़ा पर्वत श्रृंखलाओं के बीच बहते हुए अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों से होकर गुजरती है।
  • उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रमुख तीर्थ है, जहां महाकाल रूप में भगवान शिव स्वयंभू माने जाते हैं। यह मंदिर अपनी भव्य भस्मारती और आध्यात्मिक महत्व के कारण श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित करता है।

मध्य प्रदेश के अब तक के मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश


मध्य प्रदेश


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस
  • Foundation Day of Madhya Pradesh
  • एमपी का स्थापना दिवस
  • मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह