कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के पुत्र का निधन

Sanjay Gupta | May 15, 2025, 12:27 IST
gagan-verma-son-of-senior-congress-leader-sajjan-singh-verma-passes-away
मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के 48 वर्षीय पुत्र गगन वर्मा का 15 मई 2025 को निधन हो गया। गगन वर्मा लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा के 48 वर्षीय पुत्र गगन वर्मा का गुरुवार सुबह निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे। उनकी अंतिम यात्रा निज निवास 122 पलसीकर कॉलोनी से 15/5/2025 (गुरुवार) दोपहर 3 बजे रीजनल पार्क मुक्तिधाम पिपलियापाला जाएगी।



20 साल से व्हीलचेयर पर थे गगन

परिजनों ने बताया कि गगन करीब 20 साल पहले एक एक्सीडेंट में गंभीर घायल हुए और रीढ़ की हड्डी में समस्या आई। इसके चलते वह व्हीलचेयर पर आ गए थे। करीब तीन-चार माह से वह बीमार थे और बॉम्बे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती थे। कुछ दिनों से उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। वह स्पेशल चाइल्ड थे। सज्जन वर्मा सहित पूरे वर्मा परिवार के वह बहुत लाड़ के थे। उनके निधन से पूरा वर्मा परिवार शोक में है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी और सभी नेताओं ने गगन के निधन पर दुख व्यक्त किया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



CONGRESS | Indore News | MP News | पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा | Sajjan Singh Verma | Former Minister Sajjan Singh Verma



Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • CONGRESS
  • मध्य प्रदेश
  • Former Minister Sajjan Singh Verma
  • Sajjan Singh Verma
  • सज्जन सिंह वर्मा
  • पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी