CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश सरकार बनाएगी गरीबों के लिए तीन करोड़ पक्के मकान

Deeksha Nandini Mehra | Jun 15, 2024, 07:25 IST
गरीबों के लिए तीन करोड़ पक्के मकान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि कोई भी गरीब बिना पक्के मकान के नहीं रहेगा। गरीब परिवारों के लिए सरकार 3 करोड़ पक्के मकान बनाएगी।

CM Mohan Yadav Statement : मध्य प्रदेश सरकार गरीबों के लिए तीन करोड़ मकान बनाएगी। इसके अलावा श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। यह बात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुलताई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कही है।



दरअसल, मुख्यमंत्री विश्व पर्यावरण दिवस से गंगा दशहरा तक चलाए जा रहे जल-गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मुलताई गए थे।



बैतूल में उद्योग लगाने की योजना


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि स्थानीय युवाओं को जिले में ही रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैतूल जिले में भी उद्योग लगाने की योजना है। श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा।



इस मौके पर डॉ. यादव ने बैतूल जिले के 347 करोड़ रुपए की लागत के 1008 कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। केन्द्रीय मंत्री डीडी उईके ने भी सभा को संबोधित किया।



छिंदवाड़ा का भी किया दौरा


मुलताई के अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव जल-गंगा संवर्धन अभियान के कार्यक्रमों में शामिल होने छिंदवाड़ा भी गए। इस दौरान वहां रथयात्रा का आयोजन किया गया। सीएम ने खुनाझिर कलां ग्राम में तालाब जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



deeksha nandini mehra


गरीबों के लिए पक्के मकान | सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम | जल गंगा संवर्धन अभियान | Jal Ganga Conservation Campaign



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम
  • Jal Ganga Conservation Campaign
  • जल गंगा संवर्धन अभियान
  • गरीबों के लिए पक्के मकान
  • CM Mohan Yadav Statement