दादी के साथ की बेरहमी से मारपीट करने वाले पति- पत्नी गिरफ्तार

Marut raj | Mar 27, 2024, 21:31 IST
द सूत्र
दादी के साथ मारपीट करने वाले पोते और उसकी पत्नी को मकान मालिक की सतर्कता की वजह से गिरफ्तार कर लिया गया है। मकान मालिक ने घटना का वीडियो बनाया था, जिसके आधार पर मामले का खुलासा हुआ।

भोपाल. एमपी की राजधानी भोपाल से एक बेहद ही दर्दनाक और शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पोते ने अपनी पत्नी के सा​थ मिलकर बुजुर्ग दादी को पीटा। इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति-पत्नि को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि बेरहम बेटे ने बूढ़ी दादी का गला दबाकर उनके साथ मारपीट कर रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बारी बारी से बेटा और बहू बुजुर्ग को पीट रहे हैं। दादी चिल्ला रही है तो उनका मुंह दबाया जा रहा है।



मकान मालिक की सतर्कता से हुआ खुलासा


आरोपी का नाम दीपक सेन और उनकी पत्नी का नाम पूजा सेन है। बताया जा रहा है कि आरोपी दीपक सेन बरखेड़ा इलाके में रहकर सैलून की दुकान संचालित करता है। बुधवार को वह अपने दादी के घर पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी दीपक सेन ने अपनी पत्नी पूजा सेन के साथ मिलकर अपनी दादी के साथ मारपीट कर दी। मकान मालिक ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और फिर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी पति पत्नी ने अपना फोन बंद कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने परिवार से संपर्क किया और फिर आरोपी की तलाशी की थी। इस मामले में डीसीपी प्रियंका शुक्ला का कहना है कि आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रियंका शुक्ला ने कहा कि आखिर क्यों महिला के साथ मारपीट की, पूछताछ के बाद इसका खुलासा किया जाएगा। डीसीपी ने कहा कि इस मामले में बुर्जुग महिल से बयान भी दर्ज कराया जाएगा और बयान के आधार पर धाराओं को बढ़ाया जाएगा।







Grandson and his wife arrested for assaulting grandmother दादी के साथ मारपीट करने वाला पोता और उसकी पत्नी गिरफ्तार



Tags:
  • Grandson and his wife arrested for assaulting grandmother
  • दादी के साथ मारपीट करने वाला पोता और उसकी पत्नी गिरफ्तार