Green Apple in MP : मध्यप्रदेश के इस जिले में भी उग रहा कश्मीर-शिमला का ग्रीन एप्पल

Jitendra Shrivastava | Jul 20, 2024, 20:52 IST
thesootr
शिमला और कश्मीर में उगने वाले ग्रीन एप्पल में मध्यप्रदेश का स्वाद भी मिलेगा। इन ग्रीन एप्पल को अब मध्यप्रदेश के रीवा में भी उगाया जाएगा। इसके लिए व्यावसायिक स्तर कार्य योजना भी बनाई गई है। इस सुंदरजा आम को जीआई टैग भी मिल चुका है...

Green Apple in MP : मध्यप्रदेश के रीवा में भी ग्रीन एप्पल की खेती की जाएगी। शिमला और कश्मीर में उगने वाले ग्रीन एप्पल को अब रीवा में भी उगाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए यहां के किसानों के द्वारा शिमला, कश्मीर के मशहूर ग्रीन एप्पल को रीवा में उगाने की चर्चा तेज हो गई। यहां उगाया जाने वाले सुंदरजा आम को जीआई टैग भी मिल चुका है।



ऐसे हुई इसकी शुरुआत

रीवा के दिलीप नामदेव का कहना है कि मैं मनाली घूमने गया था वहां से मैं ग्रीन एप्पल के पांच पौधे लेकर आया था। इन पौधों को रोपना के बाद इनमें से एक तो सूख गया, तीन में बेहतर फल आ रहे हैं। एक पेड़ में हमने 30 से 35 किलो फल का उत्पादन लिया है। अब मैं इसको बड़े लेवल पर लगाने के बारे में सोच रहा हूं। इसको लेकर यहां के किसान भी बेहद उत्साहित हैं। इन पेड़ों के फल देखकर लगता है, यहां का मौसम इनके लिए उपयोगी रहेगा। दिलीप बताते हैं कि पौधों में मैंने ऑर्गेनिक खाद डाली। मिट्टी को थोड़ा सा बदला जहां मैंने पौधा लगाया था उस जगह नमी बनाकर रखी। नतीजे के रूप में आज हमारी बगिया में ग्रीन एप्पल जमकर फल रहे हैं।



सुंदरजा से मिली थी रीवा को पहचान

रीवा जिले का गोविंदगढ़ अभी तक सुंदरजा आम के लिए जाना जाता था, अब ग्रीन एप्पल के लिए भी जाना जाएगा। इसको लेकर स्थानीय किसान और कृषि अनुसंधान केंद्र की तैयारी तेज कर दी गई है। इसकी एक खास वजह है कि रीवा के एक किसान के खेत में लगे तीन पौधों ने लगभग 120 किलो फल दिए हैं। इसे देखकर अब बाकी किसान भी ग्रीन एप्पल की बाग लगाने की सोच रहे हैं।



कलर बदलने के समय रखें ध्यान

कृषि वैज्ञानिक अपने इलाके में ग्रीन एप्पल की पैदावार देखकर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इस इलाके में ग्रीन एप्पल की खेती हो सकती है। बस ध्यान रखना है जब एप्पल अपना कलर बदलता है, उस समय सावधानी बरतना है। पूरे पेड़ को अगर कैनोपी से ढंक दिया जाए तो शिमला की तरह रीवा में भी ग्रीन एप्पल अच्छी मात्रा में पैदा हो सकता है। खास तौर से उत्तर भारत के लिए एक वैरायटी तैयार की गई है, जिसका नाम है हरमन 99। इस प्रजाति का पौधा इस इलाके में किसान सफलतापूर्वक लगा सकते हैं।



thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Green Apple in MP
  • कश्मीर-शिमला का ग्रीन एप्पल
  • रीवा में ग्रीन एप्पल की खेती