GST चोरी रोकने के लिए बड़ा कदम, पोर्टल पर अब हर व्यापारी के टैक्स, कारोबार की जानकारी डाली
जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) में इनपुट टैक्स क्रेडिट की चोरी, बोगस बिलिंग रोकने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए चुपचाप जीएसटी पोर्टल में बड़े बदलाव कर दिए गए हैं। इसके तहत हर कारोबारी की पूरी जानकारी पोर्टल पर सार्वजनिक कर दी गई है।
यह जानकारी की जा रही है सार्वजनिक
खबर यह भी...फर्म संचालिका थी पत्नी, सीजीएसटी चोरी केस में पति को किया गिरफ्तार
ऐसा कदम क्यों उठाया जा रहा है
जीएसटी में इनपुट टैक्स क्रेडिट की सुविधा इसका सबसे बड़ा कारण है। जीएसटी से यह सुविधा लेने के लिए लोगों ने फर्जी कंपनी गठित कर ली और इनसे बोगस बिल बनाकर देना शुरू कर दिए। ऐसे में इन बोगस बिलों का फायदा उठाकर टैक्स चोरी की जाती है। वहीं इसमें सबसे बड़ी समस्या यह है कि बीच की फर्जी चैन होने के चलते अंत में ईमानदार कारोबारी फंसता है, जिसे कोई व्यापारी यह बोगस बिलिंग करके दे देता है। व्यापारी को पता ही नहीं चलता है कि उसके साथ बोगस बिलिंग हो गई है। ऐसे में टैक्स भरने का जिम्मा अंतिम तौर पर उसके ऊपर आ जाता है। वहीं यह फर्जी कंपनियां बोगस बिल काटकर दो-तीन माह में ही गायब हो जाती हैं और फिर नए नाम से कंपनी बनाकर बोगस बिलिंग करती हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Central GST Indore | central GST action | MP News