गुना के हनुमान टेकरी मंदिर कांड का हुआ खुलासा, 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dolly patil | Sept 18, 2024, 15:03 IST
गुना के हनुमान टेकरी मंदिर पर डकैती डालने वाले पकड़े गए हैं। वारदात राजस्थान की कालबेलिया गैंग ने की थी। डकैतों को ट्रेस करना पुलिस के लिए काफी चैलेंजिंग था। 20 पुलिसकर्मियों की टीम ने लगातार 20 दिन मेहनत की और 10 किलो चांदी रिकवर कर ली।
गुना के हनुमान टेकरी मंदिर पर डकैती डालने वाले पकड़े गए हैं। वारदात राजस्थान की कालबेलिया गैंग ने की थी। डकैतों को ट्रेस करना पुलिस के लिए काफी चैलेंजिंग था। 20 पुलिसकर्मियों की टीम ने लगातार 20 दिन मेहनत की और 10 किलो चांदी रिकवर कर ली।

गुना के हनुमान टेकरी मंदिर में हुई डकैती का पुलिस ने अब जाकर पर्दाफाश किया है। दरअसल राजस्थान की कालबेलिया गैेंग ने महिलाओं के कपड़ों में आकर इस डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बता दें कि इस मामले की छानबीन में करीब 500CCTV को खंगाला गया था।इसके बाद20 पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई थी, लगातार 20 दिन मेहनत करने के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।



कब मिला क्लू

जब मामले की जांच की गई तो घटना का पहला क्लू 14 दिन के बाद मिला, जो कि सिर्फ 6 सेकेंड का CCTV फुटेज था। इस क्लू को हासिल करने के लिए पुलिस को करीब 150 किलोमीटर में लगे करीब 500 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने पड़े थे। क्लू मिलने के बाद पुलिस ने डकैतों को सिर्फ एक हफ्ते में पकड़ लिया। बता दें कि मामले में 3 आरोपी बाबूलाल, शंकर और मोती सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इनमें से एक आरोपी सुनार है जो चांदी को गलाकर ईट बना रहा था। हालांकि अभी दो आरोपी फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।



SIT team


ये सामान किया बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से हनुमान जी का चांदी का मुकुट, पर्वत, छत्र, एक गदा, चरण पादुका, हृदय भूषण, सिद्ध बाबा का चांदी का त्रिपुंड, दुर्गा माता का चांदी का मुकुट और चौकीदार का मोबाइल बरामद किया है। बता दें कि पूरे माल की कीमत करीब नौ लाख है।



पुलिस को मिलेगा इनाम

इस डकैती का पर्दाफाश करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी। SP संजीव कुमार सिन्हा ने इसके लिए SIT टीम (SIT team )को गठित किया था। इसमें दो DSP रैंक के अफसर, दो TI समेत आरक्षकों को शामिल किया गया था। इधर, एसपी ने कहा कि आईजी द्वारा घोषित 30 हजार का इनाम भी पुलिस टीम को दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य कोई नागरिक पुलिस को सम्मानित कर इनाम देगा तो नहीं लेंगे।



किसने की थी चोरी

पुलिस को मिले 6 सेकेंड के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही बाबूलाल से पूछताछ की गई, तोपहले तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद जब उसके बाएं पैर की उंगलियों का मिलान टेकरी के सीसीटीवी फुटेज से किया गया, जो मंदिर के गर्भगृह में घुसने वाले एक आरोपी से मिल रही थीं तो उसने वारदात कबूल करते हुए बताया कि हनुमान टेकरी में डकैती उसने अपने 5 भाइयों के साथ मिलकर डाली थी।



SIT team


कहां छुपाए थे गहने

जानकारी के मुताबिक डकैतो ने चोरी किए गए गहनों को घर के पीछे गाड़ कर रखा था। इसके बाद जब वहा आरक्षक ( constable ) पहुंचे तो उस समय वो आरोपी एक सुनार के साथ मिलकर चांदी के आभूषणों को गला रहा था और सिल्ली बनाई जा रही थी। आरक्षकों के पहुंचने पर बदमाशों को शक हो गया था और उन्होंने गहने घर के पीछे गाड़ दिए थे।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Guna News
  • Madhya Pradesh News
  • गुना में प्रसिद्ध हनुमान टेकरी मंदिर ट्रस्ट
  • Guna News in Hindi
  • गुना का हनुमान टेकरी मंदिर में चोरी
  • कालबेलिया गैेंग