MP Lok Sabha Result 2024 : गुना लोकसभा सीट से BJP के ज्योतिरादित्य सिंधिया 5 लाख 40 हजार 929 वोट से जीते
MP Lok Sabha Result 2024 : गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से भाजपा के ज्योतिरादित्या सिंधिया 5 लाख 40 हजार 929 वोट से जीत गए हैं। सिंधिया ने कांग्रेस कैंडिडेंट राव यादवेंद्र सिंह यादव को हराया। गुना लोकसभा सीट मध्य प्रदेश के सिंधिया राजघराने के प्रभाव वाली सीट है। इस सीट पर विजया राजे सिंधिया 6 बार और माधवराव सिंधिया 4 बार सांसद रहे हैं। गुना लोकसभा सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती हैं। इसमें भाजपा को बहुमत हासिल है। 2023 विधानसभा चुनावों में 8 में से 6 सीटें- शिवपुरी, पिछोरे, कालारस, गुना, चंदेरी और मुंगवाली में भाजपा के विधायक जीते थे। इसके अलावा 2 सीटें अशोक नगर और बमोरी में कांग्रेस के विधायक जीतकर आए थे।गुना लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 18,89,551 मतदाता हैं। इनमें से 13,68,554 ने वोटिंग की थी। गुना में वोटिंग परसेंट 72.43 प्रतिशत रहा था।
2024 का समीकरण
गुना लोकसभा सीट पर इस बार फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया मैदान में थे। इस बार कांग्रेस पार्टी की ओर से नहीं बल्कि भाजपा की ओर से। 2019 के लोकसभा चुनावों में उनकी इस सीट पर हार हुई थी। सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद इस सीट से उन्हें टिकट दी गई। वे 2002 से लगातार 4 बार गुना के सांसद रह चुके हैं।गुना लोकसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने कांग्रेस ने राव यादवेंद्र सिंह को टिकट दी थी। 43 साल के राव यादवेंद्र पहले भाजपा में थे। वे 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
साल | जीत | वोट मार्जिन |
2024 | ज्योतिरादित्य मा. सिंधिया (बीजेपी) | 5,40,929 |
2019 | कृष्ण पाल यादव (बीजेपी) | 1,25,549 |
2014 | ज्योतिरादित्य सिंधिया (कांग्रेस)(बीजेपी) | 1,20,792 |
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक