पेट्रोल भरवाने उतरी पुलिस तो इतने में गाड़ी लेकर नौ दो ग्यारह हुए बाप-बेटे
समझें क्या है पूरा मामला...
- गुरुग्राम पुलिस सागर से दो आरोपियों को पकड़कर ले जा रही थी।
- रास्ते में गरोठ के एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी रोकी गई।
- पेट्रोल भरवाते समय पुलिसकर्मी कार से नीचे उतर गए।
- इसी दौरान आरोपी बाप-बेटे कार लेकर भाग निकले।
- पुलिस अब तक दोनों आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है।
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस के साथ दो आरोपियों ने बड़ा खेल कर दिया। आरोपी फरार
धोखाधड़ी के मामले में पकड़े गए पिता-पुत्र पुलिस को ही चकमा दे गए। आरोपियों को जैसे ही मौका मिला दोनों पुलिस की कार लेकर फरार हो गए।
पेट्रोल पंप पर हुई चूक
दरअसल यह घटना गरोठ थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप की है। गुरुग्राम पुलिस मंदसौर होते हुए गुड़गांव जा रही थी। रास्ते में गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए रोका गया। दोनों आरोपी उस समय कार में अकेले बैठे थे। पुलिसकर्मी पेट्रोल भरवाने के लिए कार से बाहर निकल आए। यही वह पल था जिसका आरोपियों ने फायदा उठाया।
पीछे बैठा एक आरोपी अचानक ड्राइविंग सीट पर आ गया। उसने कार स्टार्ट की और तेजी से वहां से निकल गया। उसका पिता भी साथ में ही था। कुछ लोग कार के पीछे दौड़े, लेकिन कार पकड़ में नहीं आई।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
बता दें कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में एक सफेद रंग की कार खड़ी दिखाई देती है। आसपास कई लोग अपनी बाइक में पेट्रोल डलवा रहे हैं।
कुछ सेकंड बाद कार के अंदर हलचल शुरू होती है। पीछे बैठा आरोपी आगे की सीट पर आकर बैठ जाता है। इसके बाद वह कार लेकर तेजी से निकल जाता है। यह वीडियो अब सामने आ चुका है और घटना की पुष्टि करता है।
धोखाधड़ी के केस में हुई थी गिरफ्तारी
मंदसौरजिले केगरोठ थाना प्रभारी बलबीर यादव ने इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम पुलिस सागर से एक धोखाधड़ी मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर ले जा रही थी।
दोनों आरोपियों को गरोठ-उज्जैन फोरलेन के रास्ते ले जाया जा रहा था। वहां से आगे एक्सप्रेस वे से गुरुग्राम जाना तय था। पेट्रोल भरवाने के दौरान ही आरोपियों ने कार पर कब्जा कर लिया।
बारामासी फंटे पर छोड़ी कार
जानकारी के अनुसार कार लेकर फरार हुए आरोपी ज्यादा दूर तक गाड़ी नहीं ले जा सके। खड़ावदा क्षेत्र के बारामासी फंटे पर पहुंचकर उन्होंने कार छोड़ दी।
इसके बाद दोनों पैदल ही जंगल या आसपास के इलाके की तरफ निकल गए। पुलिस को कार तो वापस मिल गई, लेकिन आरोपी अब तक हाथ नहीं लगे।
पुलिस की तलाश जारी
घटना के बाद से गरोठ पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी है। आसपास के इलाकों में सर्चिंग की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश हो रही है। गुरुग्राम पुलिस भी इस मामले में गरोठ पुलिस के संपर्क में है। जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी न्यूज: 95 से ज्यादा गांवो में शादी पर बैन! अपने ही घर में फेरे नहीं ले पा रहीं बेटियां
मध्यप्रदेश न्यूज: शादी के कुछ दिन बाद मायके लौटी पत्नी, पति से कहा साथ रहने के 5 लाख लगेंगे!
सुहागरात की रात स्पाइडर-वुमन बनी दुल्हन, छत से लगाई छलांग, गहने लेकर फरार
रिटायरमेंट के दिन हाथों में हथकड़ी, 169 करोड़ के घोटाले में नपे आईएएस प्रदीप कुमार