ग्वालियर में 20 रुपए के मोमोज पर बवाल, वेंडर ने छात्र पर खौलता तेल फेंका; चेहरा-कान झुलसे

Arohi Raj | Sootr Creatives | Published:
ग्वालियर में मोमोज को लेकर वेंडर और छात्प्लेर के बीच विवाद हुआ। मामला प्कलेट में मोमोज पर पूछे गए सवाल से शुरू हुआ।
A dispute broke out between a vendor and some students in Gwalior over a 20 rupees plate of momos. The incident occurred after a student questioned the vendor about the insufficient number of momos served.
ग्वालियर में 20 रुपए के मोमोज को लेकर वेंडर और छात्रों के बीच विवाद हो गया। बता दें प्लेट में मोमोज कम होने पर छात्र ने वेंडर से सवाल पूछा था। इस सवाल से नाराज वेंडर ने खौलता हुआ तेल छात्र पर फेंक दिया। इसके बाद छात्र का चेहरा और कान बूरी तरह झुलस गया। छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • मामला हजीरा थाना क्षेत्र के पुरानी रेशम मिल चौराहे का है।
  • 18 साल के छात्र ने दोस्तों के साथ 20 रुपए के मोमोज लिए।
  • प्लेट में मोमोज कम होने पर वेंडर और छात्र में बहस हुई।
  • वेंडर ने खौलता तेल छात्र पर फेंक दिया।
  • पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज।
  • पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

विवाद कैसे शुरू हुआ

रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र अपने दोस्तों के साथ मोमोज के ठेले पर पहुंचा। उन लोगों ने 20 रुपए के मोमोज मांगे थे। इसके बाद वेंडर ने प्लेट में 7 मोमोज दिया था। इस पर छात्र ने वेंडर से कहा कि 20 रुपए में 8 मोमोज मिलते हैं। इतना कहते ही छात्र और वेंडर के बीच बहस शुरू हो गई।



देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी दौरान वेंडर ने कढ़ाई में रखा खौलता हुआ तेल छात्र पर फेंक दिया। यानी एक मोमो की गिनती पर शुरू हुई बहस हिंसा में बदल गई।



छात्र की हालत कैसी है

बताया जा रहा है कि छात्र का चेहरा और कान बुरी तरह जल गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद हजीरा थाना पुलिस ने जांच शुरू की। वेंडर वाले की पहचान अंकित राजपूत के तौर पर हुई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



अब पुलिस की कार्रवाई पर नजर

अब देखना होगा कि पुलिस आरोपी को कब तक पकड़ पाती है। मामले में कौन सी धाराएं लगाई गईं है। छात्र के इलाज और हालत पर सबकी नजर टिकी है।



यह खबर क्यों जरूरी है

सड़क किनारे खाना बेचने वालों और ग्राहकों के बीच ऐसी बहस आम है। लेकिन गर्म तेल फेंकने जैसा आरोप गंभीर हिंसा की ओर इशारा करता है। इससे सार्वजनिक जगहों पर लोगों की सुरक्षा का सवाल उठता है। कानून व्यवस्था के लिहाज से यह जरूरी है कि पुलिस जल्द कार्रवाई करे।



FAQs



  1. छात्र और वेंडर के बीच विवाद कैसे शुरू हुआ?
    छात्र ने अपने दोस्तों के साथ 20 रुपए के मोमोज मांगे, लेकिन वेंडर ने केवल 7 मोमोज दिए। इस पर छात्र ने वेंडर से कहा कि 20 रुपए में 8 मोमोज मिलने चाहिए, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हुई।
  2. छात्र की हालत क्या है?
    छात्र के चेहरे और कान बुरी तरह जल गए हैं और उसकी हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  3. पुलिस ने अब तक इस मामले में क्या किया है?
    पुलिस ने वेंडर के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपी की पहचान अंकित राजपूत के रूप में हुई है। आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
Tags:
  • ग्वालियर मोमोज विवाद
  • हजीरा थाना
  • छात्र का चेहरा और कान झुलसे
  • Gwalior momos dispute
  • Boiling oil attack Gwalior
  • Gwalior News
  • ग्वालियर में 20 रुपए के मोमोज पर बवाल
  • विवाद कैसे शुरू हुआ
  • मध्यप्रदेश
  • GWALIOR