ग्वालियर एयरपोर्ट से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू, हवाई यात्रियों को मिलेगा फायदा
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के यात्रियों को अब दिल्ली और बेंगलुरु जाने के लिए नई सीधी फ्लाइट सेवा मिल रही है। 4 मई से ग्वालियर एयरपोर्ट से अकासा एयर द्वारा दिल्ली और बेंगलुरु के लिए रोज़ फ्लाइट सेवा शुरू कर दी गई है। इस नई सेवा के साथ, ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए सप्ताह में 6 दिन फ्लाइट उपलब्ध होगी, जिससे ग्वालियर और इन महानगरों के बीच कनेक्टिविटी और आसान हो गई है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया वर्चुअल शुभारंभ
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस नई सेवा का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से किया। उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी का सीधा संबंध विकास से होता है। ग्वालियर अब केवल अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी आधुनिक कनेक्टिविटी और विकास के लिए भी पहचाना जाएगा। सिंधिया ने ग्वालियर को देश का दिल बताया और कहा कि अब इसे पूरे देश में महसूस किया जाएगा।
नई फ्लाइट सेवा की खासियत
ग्वालियर से दिल्ली और बेंगलुरु के बीच फ्लाइट सेवा अब रोज़ उपलब्ध होगी। पहले बेंगलुरु के लिए सिर्फ तीन दिन फ्लाइट चलती थी, लेकिन अब यह सेवा सप्ताह में छह दिन उपलब्ध है। दिल्ली के लिए भी फ्लाइट की फ्रीक्वेंसी बढ़ा दी गई है, जिससे ग्वालियर-चंबल अंचल के यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
फ्लाइट के समय में बदलाव
ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट के समय में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब यह फ्लाइट दोपहर 12:50 बजे की जगह सुबह 8:05 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। इस बदलाव से खासतौर पर उन यात्रियों और कारोबारियों को फायदा होगा, जिन्हें दिल्ली या बेंगलुरु जल्दी पहुंचना होता है।
कनेक्टिविटी का विस्तार
ग्वालियर अब दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे महानगरों से सीधा जुड़ चुका है। दिल्ली के लिए बढ़ी हुई फ्लाइट फ्रीक्वेंसी से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि अब वे दिल्ली पहुंचकर अन्य शहरों के लिए आसानी से कनेक्टिंग फ्लाइट्स ले सकेंगे। इससे ग्वालियर के यात्रियों को दिल्ली जाने के बाद एयर कनेक्टिविटी के मामले में बेहतर विकल्प मिलेंगे।
यह खबरें भी पढ़ें...
कागजों में एमपी के किसानों का कल्याण! 19 साल पुरानी गाड़ियों से ढोए किसान, काजू-बादाम में उड़ाया बजट
एमपी वित्त विभाग का आदेश, बाबू से लेकर अफसर तक, खर्च का देना होगा हिसाब
एमपी में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, MBBS और PG की 1700 से ज्यादा सीटें बढ़ाने की तैयारी
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: जहां एमपी सीएम मोहन यादव ने किया प्रचार, जानें उन सीटों के हाल