ग्वालियर के दो भाइयों ने बनाया भारत का पहला AI मॉडल एलपाई, फोर्ब्स की लिस्ट में चमके
भारत के आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में कहा कि भारत अपना जनरेटिव एआई मॉडल जल्द विकसित करेगा। इस दिशा में देश के युवा तेजी से रिसर्च और डेटा पर काम कर रहे हैं। इसी दिशा में ग्वालियर के दो भाई, रजत आर्य और चिराग आर्य ने अपना एआई मॉडल "एलपाई" (Alpie) डेवलप किया है। दोनों भाई इसरो के साथ मिलकर इस रिसर्च पर काम कर रहे हैं, ताकि भारत का अपना एआई मॉडल जल्द लांच किया जा सके। फोर्ब्स इंडिया की 2025 की 30 अंडर 30 लिस्ट में भी इन दोनों का नाम शामिल किया गया है।
खबर यह भी- इंस्टाग्राम AI गर्लफ्रेंड से दिल खोलकर करें बात, हर सवाल का जवाब मिलेगा
फोर्ब्स इंडिया की लिस्ट में रजत और चिराग का नाम शामिल
खबर यह भी- इंदौर SGSITs में पढ़े अमेरिका में कम्प्यूटर साइंटिस्ट दम्पति ने AI सेंटर के लिए दिए 1 करोड़
गूगल और एनवीडिया से मिली मदद
गूगल ने रजत को 19 लाख रुपए की ग्रांट दी है और एनवीडिया, जो जीपीयू बनाने वाली एकमात्र कंपनी है, उसने भी उनकी मदद की है। इस सहयोग से रजत ने अपनी एआई कंपनी के लिए आठ जीपीयू स्थापित किए हैं।
खबर यह भी- DeepSeek और ChatGPT जैसे AI टूल्स का इस्तेमाल खतरनाक, सरकार ने दी ये वॉर्निंग
एलपाई एआई मॉडल और भविष्य की योजना
रजत और चिराग का अपना एआई मॉडल "एलपाई.एआई" (alpie.ai) फिलहाल वेब आधारित है और जल्द ही इसका एप भी लॉन्च किया जाएगा। उनके पास अब तक 2 ट्रिलियन टोकन डेटा और आठ जीपीयू हैं। उन्होंने इस पर कुछ निबंध और लेख तैयार कर दिखाए हैं। फिलहाल, वे 8वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए एक कोचिंग आधारित एआई मॉडल तैयार कर रहे हैं, जिसमें बच्चे सभी सवालों के जवाब देख सकते हैं। यह सर्विस पूरी तरह से फ्री होगी।
खबर यह भी- महाराष्ट्र में खुलने जा रही देश की पहली AI यूनिवर्सिटी, शिक्षा के नए युग की शुरुआत
इंजीनियरिंग छोड़कर शुरू किया एआई व्यवसाय
रजत बताते हैं कि वह पहले ग्वालियर के MITS कॉलेज से सीएस ब्रांच में इंजीनियरिंग कर रहे थे और आईआईटी में भी उनका चयन हुआ था, लेकिन उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़कर मुंबई जाने का फैसला लिया। वहां पर उन्होंने ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर काम करना शुरू किया। एक दिन चाय की टपरी पर बैठते हुए उन्हें खुद की एआई कंपनी शुरू करने का आयडिया आया और फिर छोटे भाई चिराग को साथ लेकर उन्होंने इस सपने को साकार किया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक