ग्वालियर में दलित दूल्हा बग्गी पर बैठकर गुजरा तो, दबंगों ने नीचे पटककर पीटा, की फायरिंग

Sandeep Kumar | May 23, 2024, 13:20 IST
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR (64).jpg
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक दलित दूल्हे को घोड़े पर बैठकर बारात निकालना भारी पड़ गया। जिले के करहिया गांव में घर के बाहर दलित दूल्हे की बारात निकलने से नाराज दबंगों ने दूल्हे को बग्गी से नीचे गिराकर पीटा।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर ( Gwalior ) जिले में एक दलित दूल्हे को घोड़े पर बैठकर बारात निकालना भारी पड़ गया। जिले के करहिया गांव में घर के बाहर दलित दूल्हे की बारात निकलने से नाराज दबंगों ने दूल्हे को बग्गी से नीचे गिराकर पीटा। इसके साथ ही बग्गी की छतरी और लाइटें तोड़कर नाले में फेंक दीं। इसके साथ ही पूरी बारात को जाति सूचक गालियां भी दी। वहीं दूसरी तरफ आरोप है कि घरों की छतों से बारात के ऊपर पानी और हवाई फायर भी किए गए हैं। अब पूरे मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।



बारात के सामान के साथ भी की तोड़फोड


जानकारी के अनुसार, 20 मई की रात को ग्राम करहिया में ग्राम रिठोदान से बारात आई थी। उसी वक्त का पूरा घटनाक्रम बताया जा रहा है। आरोपियों ने दूल्हे नरेश जाटव को बचाने आए बारातियों के साथ मारपीट की, डीजे बजाने वालों के साथ मारपीट की है। इसके साथ ही बारात में यूज होने वाली डिस्को लाइट्स के साथ भी तोड़ फोड़ की है



दूल्हें के भाई ने बताई पूरी वारदात


दूल्हे के रिश्ते के भाई रिंकू ने बताया आरोपी उनके घर के सामने से बग्गी में बैठकर निकलने का विरोध कर रहे थे। गांव के ही दबंग संजय रावत, दलवीर रावत संदीप रावत और अनिल रावत ने बारात में दहशत फैलाने के लिए बंदूक और कट्टे से हवाई फायर किए। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों को शांत कराकर बारात को आगे बढ़ा दिया था। इस पूरे मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज किया है।



दोनों पक्षों के खिलाफ हुआ मामला दर्ज


घटना के बुधवार को कराहिया थाने में दूल्हे के भाई ने थाने में आकर दबंग आरोपियों पर मारपीट और एट्रोसिटी एक्ट में मामला दर्ज कराया। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी थाने में शिकायत की गई है कि बाराती नाचते हुए नोट लूटा रहे थे। महिला पर नोट गिरे जब मना किया तो बाराती झगड़ने लगे। पुलिस ने दूसरे पक्ष के आरोप की जांच करने की बात कही है। पुलिस अधिकारियों से जब घटना की जानकारी ली तो निरंजन शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ग्रामीण ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों पक्षों की तरफ से मामला कायम किया गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।




thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • Gwalior
  • दलित दूल्हे
  • बग्गी से नीचे गिराकर पीटा
  • बारात के ऊपर पानी और हवाई फायर