अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यालय न छोड़ने के आदेश! भारत-पाक तनाव के बीच अस्पताल भी अलर्ट पर
भारत द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए जेएएच अस्पताल में तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। अस्पताल के प्रत्येक विभाग, इमरजेंसी यूनिट और ट्रॉमा वॉर्ड को पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की इमरजेंसी में प्रभावी तरीके से निपटा जा सके।
जीआरएमसी (ग्वालियर मेडिकल कॉलेज) के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने कॉलेज के बोर्ड रूम में निर्देश दिए कि सभी विभागाध्यक्ष, संबंधित इंचार्ज एवं अस्पताल प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी अपना फोन 24 घंटे चालू रखें, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल संपर्क किया जा सके।
खबर यह भी...क्या है स्कैल्प मिसाइल की ताकत, जिसने राफेल के साथ जाकर पाकिस्तान में बरपा दिया कहर
अस्पताल में अलग-अलग दल गठित
अस्पताल के पानी, बिजली, और अग्नि सुरक्षा को लेकर अलग-अलग दल गठित किए गए हैं। जेएएच अस्पताल के अधीक्षक और सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि वे आईसीयू और वार्ड में उपलब्ध बिस्तरों की संख्या के साथ-साथ प्रतिदिन भर्ती और डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की जानकारी अस्पताल के सभी विभागों से लें। यह जानकारी विशेष रूप से उन स्थितियों के लिए जरूरी है जब अस्पताल को ज्यादा मरीजों का सामना करना पड़े।
ट्रॉमा और दवाओं की तैयारी
आपातकालीन स्थिति में ट्रॉमा का एक्सटेंशन कहा और कितनी संख्या में किया जा सकता है, इसकी भी व्यापक तैयारी की गई है। सभी चिकित्सालयों में इमरजेंसी दवाओं और अन्य आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। अस्पताल में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में चिकित्सा सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रह सकें। इसके अलावा, मैनी फोल्ड और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखा गया है।
खबर यह भी...पाकिस्तान में भारत की एयर स्ट्राइक, क्या आज बंद रहेंगे स्कूल, बैंक? फ्लाइट्स को लेकर ये है एडवाइजरी
एंबुलेंस को पूरी तरह से तैयार
अस्पताल की सभी एंबुलेंस को पूरी तरह से तैयार रखा गया है। जो एंबुलेंस संचालन की स्थिति में नहीं हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराकर संचालन में लिया जाएगा। इसके साथ ही स्ट्रेचर पॉइंटों पर स्ट्रेचर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता मिल सके।
सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना अधोहस्ताक्षरकर्ता की लिखित अनुमति के मुख्यालय से बाहर न जाएं, ताकि आपातकालीन स्थिति में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
ग्वालियर में है सेना का एयर फोर्स स्टेशन
क्या है ऑपरेशन सिंदूर?
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की मौत के बाद भारत ने महज 14 दिन के भीतर इसका कड़ा जवाब दिया। भारतीय वायुसेना ने 6-7 मई 2025 की रात को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। खबरों के अनुसार, इस ऑपरेशन में 90 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Emergency | ग्वालियर अस्पताल | trauma | gwalior hospital news | भारत-पाक युद्ध | भारत-पाक रिश्ते