ब्लाइंड लव मैरिज: प्यार में दीवानी होकर कर ली लव मैरिज, जब राज खुला तो…
News in Short
- ग्वालियर की वैष्णवी (प्राची) ने फौजी समझकर राजू भदौरिया से मंदिर में लव मैरिज की थी।
- शादी के बाद खुलासा हुआ कि पति रिटायर फौजी है और पहले से शादीशुदा भी है।
- आरोपी पति के दो बच्चे हैं। विरोध करने पर युवती को पीटा भी गया है।
- 12 फरवरी को युवती ने फांसी लगाई थी। मौत से पहले ससुराल वालों पर आरोप भी लगाया है।
News In Detail
ग्वालियर की इस घटना ने सबको झकझोर करके रख दिया है। एक युवती ने जिसे अपना जीवनसाथी समझा, वही उसकी मौत का गुनहगार निकला है। यह मामला केवल एक आत्महत्या का नहीं, बल्कि गहरी साजिश का है। आरोपी ने अपनी उम्र और वैवाहिक स्थिति छिपाकर युवती को जाल में फंसाया था।
स्कूटी टकराने से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
जानकारी के अनुसार करीब एक साल पहले ग्वालियर के बहोड़ापुर के मोड़ पर दोनों की स्कूटी टकराई थी। यहीं पर प्राची और राजू की पहली मुलाकात हुई थी। राजू ने खुद को सेना में तैनात एक फौजी बताया था। इसके बाद ही दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी।
परिवार के खिलाफ जाकर रचाई थी शादी
जब प्राची ने राजू से शादी करने की बात घर में बताई तो प्राची के घरवाले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। उसने प्यार के लिए अपने परिवार से लड़कर मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों ने कोर्ट में नोटरी के जरिए शादी की थी।
शादी के बाद राजू प्राची को घर न ले जाकर सिरोल स्थित ईस्ट मेरिडियन टाउनशिप में किराए के फ्लैट में रखने लगा। कहने लगा कि मेरे घर में सभी नाराज हैं।
सामने आया फौजी पति का असली चेहरा
शादी के कुछ समय बाद प्राची को पता चला कि उसका पति रिटायर्ड हो चुका है। उसने सोचा ठीक है कोई बात नहीं। कुछ दिन बीते तो एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। उसका पति पहले से शादीशुदा है। जब उसने पूछा तो उसने मजबूरी में इस बात को स्वीकार कर लिया।
प्राची अभी इस सदमे से बाहर भी नहीं निकल पाई थी कि उसे यह भी पता चला कि उसके पति के बच्चे भी हैं। यह सच सामने आते ही दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई थी। बताया जा रहा है कि इस वजह से अक्सर उनका झगड़ा होता रहता था। इससे प्राची बहुत परेशान रहने लगी थी। उसने यह सारी बातें अपने माता-पिता को भी बताई।
विरोध करने पर मिली बेरहमी और मारपीट
जब प्राची ने पति के धोखे का विरोध किया तो उसके साथ प्रताड़ना शुरू हो गई थी। प्राची को राजू की पहली पत्नी और परिजनों ने मिलकर बुरी तरह पीटा भी था। साथ ही उसे जान से मारने की धमकियां भी दी थी। प्राची इस धोखे और मारपीट से पूरी तरह टूट चुकी थी।
मौत से पहले बनाया आखिरी वीडियो
11 फरवरी को राजू ने प्राची के भाई तेजस को फोन करके फ्लैट पर बुलाया था। कहा था कि कुछ गड़बड़ हो रही है। जब तेजस वहां पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाजें देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी थी। अंदर जाकर देखा तो प्राची पंखे से चुनरी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी।
प्राची का मौत से पहले का एक आखिरी वीडियो सामने आया है। इसमें वह कह रही थी, मेरे भाई और डैडी के साइन तो लिए गए थे, लेकिन भाई और डैडी इसमें जिम्मेदार नहीं हैं। मुझे कुछ हुआ या मैं मर जाऊं तो इसके जिम्मेदार सिर्फ राजू और उसका परिवार है।
नुकसान
- परिवार का विरोध होने पर, पति-पत्नी के बीच तनाव उत्पन्न हो सकता है। कई बार, माता-पिता से दूरियां बढ़ जाती हैं, जिससे भावनात्मक सपोर्ट का अभाव हो सकता है।
- शादी के बाद एक-दूसरे की कमियां उभरने लगती हैं। आकर्षण की कमी और प्यार में कमी से रिश्ते में चिढ़ या तलाक जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।
- पूर्व प्रेम संबंध या पुराने रिश्तों के कारण झगड़े हो सकते हैं, और घरेलू कामों को लेकर भी विवाद हो सकता है।
- वित्तीय कठिनाइयों और परिवार से बहिष्कार के कारण रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है, जिससे कभी-कभी परिवार को मानसिक आघात भी हो सकता है।
सावधानियां
- अपने पार्टनर के परिवार, बैकग्राउंड, आर्थिक स्थिति और चरित्र के बारे में पूरी जानकारी पता करें। यदि कोई गंभीर बर्ताव या झूठ नजर आए, तो उसे नजरअंदाज न करें।
- शादी से पहले अपने पार्टनर को पूरी तरह से जानें। उनके साथ समय बिताकर कमियों को समझें और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर चर्चा करें।
- यदि यह शादी अंतरजातीय या विवादास्पद हो, तो कानूनी सलाह लें और जल्दबाजी में निर्णय न लें।
- अब नहीं लगाने होंगे नगर निगम ऑफिस के चक्कर, मैरिज रजिस्ट्रेशन अब ऑनलाइन
परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
प्राची के मायके वालों का कहना है कि यह सुसाइड नहीं हत्या है। उनका आरोप है कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे।
सीएसपी हिना खान ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में वीडियो को संज्ञान में लिया है। अभी तक प्राची के परिवार से कोई बयान नहीं लिया जा सका है। यह साफ है कि युवती से शादी करने की बात छुपाकर यह शादी की गई थी। परिवार से बयान लेने के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये खबरें भी पढ़िए...
रेप और हत्या के दो दोषियों को फांसी की सजा, सोशल मीडिया पोस्ट से खुला था राज
एमपी न्यूज: कर्नल बनकर आया और ज्वाइनिंग लेटर देकर रिटायर्ड फौजी से ठग लिए 15 लाख
पत्नी की हत्या कर रिटायर्ड फौजी ने की आत्महत्या, बेटों पर तानी बंदूक
क्राइम न्यूज:शादी के कार्ड पर नाम को लेकर विवाद, तीन लोगों की हत्या, व्हाट्सऐप स्टेटस पर दी थी धमकी