ग्वालियर में युवती से गैंगरेप, FIR के लिए तीन थानों तक भटकी पीड़िता

Aman Vaishnav | Aug 09, 2026, 12:26 IST
ग्वालियर में युवती से गैंगरेप
ग्वालियर में 19 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। ऑटो चालक छोटू खान ने अपने साथी नरेश के साथ मिलकर ल़डकी का किडनैप किया। इसके बाद लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • ग्वालियर में 19 साल की महिला से दुष्कर्म हुआ है।
  • दो युवकों ने उसे लिफ्ट के बहाने ऑटो में बैठाया।
  • आरोप है कि उसे नशीला पानी पिलाया गया।
  • पानी पीते ही युवती बेहोश हो गई।
  • बेहोश हालत में दोनों युवकों ने उसके साथ गलत काम किया।

घटना कैसे शुरू हुई

दरअसल यह घटना 4 अगस्त की है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े दस बजे युवती महाराज बाड़े जा रही थी। रास्ते में अल्कापुरी चौराहे के पास एक ऑटो चालक उसके पास आकर रुका। उसका नाम छोटू खान बताया गया है।



छोटू खान ने युवती को ऑटो में बैठने के लिए कहा। युवती ने मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद छोटू खान ने उसे जान से मारने की धमकी दी।



इसी दौरान ऑटो में पीछे बैठे नरेश कुशवाह ने युवती का हाथ पकड़ लिया। उसे जबरन खींचकर ऑटो में बैठा दिया गया। दोनों आरोपी युवती को लेकर वहां से चले गए।



नशीला पानी पिलाकर किया बेहोश

ऑटो में बैठाने के बाद दोनों आरोपियों ने युवती के साथ बदसलूकी की। आरोप है कि उसे जबरन बोतल से पानी पिलाया गया। युवती के मुताबिक पानी में शायद नींद या नशे की कोई दवा मिली हुई थी।



पानी पीते ही वह बेहोश हो गई। युवती का आरोप है कि बेहोशी की हालत में दोनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप (महिला से गैंगरेप) किया।



झाड़ियों में मिली बेहोश हालत में

शाम करीब 4 बजे युवती को होश आया। वह बेला की बावड़ी इलाके में झाड़ियों के बीच पड़ी मिली। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। पास में उसके कुछ कपड़े पड़े हुए थे।



युवती ने किसी तरह कपड़े पहने। पास से गुजर रही एक महिला से उसने जगह के बारे में पूछा। महिला ने बताया कि यह बेला की बावड़ी इलाका है। इसके बाद युवती ने आसपास के लोगों से मदद मांगी। उसने परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी।



शिकायत के लिए तीन थाने का चक्कर

घटना की जानकारी देने के लिए युवती को तीन थाने जाने पड़े। वह सबसे पहले गिरवाई थाने पहुंची। वहां महिला अधिकारी मौजूद नहीं थीं। पुलिस ने उसे दूसरे थाने जाने के लिए कह दिया।



इसके बाद परिजन उसे माधौगंज थाने ले गए। वहां महिला अधिकारी की मौजूदगी में युवती की शिकायत सुनी गई। शून्य पर FIR दर्ज की गई।



घटना की शुरुआत विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से हुई थी। इसलिए केस डायरी विश्वविद्यालय थाने भेजी गई।



पुलिस ने दर्ज किया केस, शुरू की तलाश

केस डायरी मिलते ही शनिवार, (08 अगस्त) को विश्वविद्यालय पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विश्वविद्यालय थाना टीआई रविंद्र कुमार जाटव के मुताबिक आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।



ये खबरें भी पढ़िए...



क्राइम न्यूज: बजरंग दल का पदाधिकारी बन हिंदू लड़कियों को फंसाता था फरहान, ऐसे खुली पोल



युवती से गैंगरेप: नीट की छात्रा से चित्रकूट में गैंगरेप, वनकर्मी बताकर धमकाया



एमपी न्यूज: तंत्र-मंत्र के नाम पर मोहम्मद ने नर्स से किया दुष्कर्म, दोस्त से भी करवाया रेप



मध्यप्रदेश न्यूज: बर्थडे पार्टी के बहाने कॉन्स्टेबल ने नाबालिग से किया रेप, सिपाही बाहर पहरा देता रहा



इंदौर में छात्रा से गैंगरेप, दोस्त के साथ मंदिर से लौट रही थी, बंधक बनाकर की दरिंदगी



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • महिला से दुष्कर्म
  • क्राइम न्यूज
  • महिला से गैंगरेप
  • छात्रा से गैंगरेप
  • युवती से गैंगरेप