अजब प्रेम की गजब कहानी, कोर्ट में चुना प्रेमी, बाहर आते ही पति संग पत्नी फरार
समझें क्या है पूरा मामला...
- यह मामला भिंड की एक शादीशुदा महिला, पति रामू और प्रेमी रामेंद्र सिंह भदोरिया से जुड़ा है।
- महिला अपने पति को छोड़कर कानपुर में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी।
- ग्वालियर हाईकोर्ट में महिला ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई।
- कोर्ट से बाहर आने के बाद प्रेमी ने शिकायत की कि उसकी प्रेमिका का अपहरण हो गया है।
- जब पुलिस ने महिला को खोज निकाला तो महिला ने बयान बदल लिया।
हाईकोर्ट से लेकर थाने तक हाई-वोल्टेज ड्रामा
मध्य प्रदेश के भिंड जिले से 'पति पत्नी और वाे' वाला एक हैरान कर देने वाली प्रेम कहानी सामने आई है। इस कहानी को सुनकर आपका भी सिर चकरा जाएगा।
यहां एक शादीशुदा महिला ने अपने पति और प्रेमी के बीच ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा रचा कि पुलिस और न्यायपालिका भी अपना सिर पकड़कर बैठ गई।
जो महिला कुछ मिनट पहले कोर्ट रूम में अपने प्रेमी के साथ जीने-मरने की कसमें खा रही थी। वह अचानक सब कुछ भूलकर अपने पति और बच्चों के पास वापस लौट गई।
कैसे शुरू हुई ये फिल्मी लव स्टोरी?
दरअसल यह पूरी कहानी भिंड जिले की रहने वाली एक महिला की है। मैडम का दिल अपने पति रामू तोमर से हटकर उत्तर प्रदेश के कानपुर में रहने वाले रामेंद्र सिंह भदोरिया पर आ गया था।
फिर क्या था वह अपने हंसते-खेलते घर को छोड़कर प्रेमी के पास कानपुर चली गई। पत्नी के अचानक गायब होने से परेशान पति रामू ने पहले तो पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई।
जब वहां बात नहीं बनी, तो उसने सीधे ग्वालियर हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका डाल दी कि हुजूर, मेरी पत्नी को ढूंढकर लाया जाए।
कोर्ट रूम में महिला का पहला धमाका
हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला को खोज निकाला और उन्हें महिला न्यायाधीश के सामने पेश किया गया। अब कोर्ट रूम में सभी की निगाहें महिला पक थी की महिला क्या फैसला लेगी।
जब जज साहिबा ने महिला से पूछा तो उसने अपने पति रामू के साथ जाने से साफ मना कर दिया। उसने कहा कि वह अपने प्रेमी रामेंद्र के साथ ही रहना चाहती है।
चूंकि महिला बालिग थी इसलिए कानूनन कोर्ट ने उसके फैसले का सम्मान किया। साथ ही उसे प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से जाने के लिए स्वतंत्र छोड़ दिया।
कोर्ट के बाहर बीच रास्ते में मचा बवाल
कोर्ट से निकलने के बाद प्रेमी रामेंद्र फूले नहीं समा रहा था। वह अपनी प्रेमिका को कार में बिठाकर खुशी-खुशी रवाना हो गया। इस कहानी में बीच रास्ते में आए ट्विस्ट ने पूरा मामला ही पलट दिया।
कार से निकलने के कुछ ही देर बाद प्रेमी रामेंद्र ग्वालियर के झांसी रोड थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि रास्ते में उसकी प्रेमिका का पुराना पति रामू तोमर अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ आया और उसकी गाड़ी रुकवा ली।
प्रेमी का आरोप था कि रामू और उसके लोगों ने उसके साथ बीच सड़क पर मारपीट की। साथ ही उसकी प्रेमिका को जबरन किडनैप करके अपने साथ ले गए। प्रेमी ने पुलिस को यह भी बताया कि उन दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली है। इसके बाद भी उसका पुराना पति उसे उठा ले गया।
पुलिस के सामने महिला का यू-टर्न
प्रेमी की किडनैपिंग वाली बात सुनते ही पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने कुछ ही देर में महिला को बरामद भी कर लिया। जैसे ही पुलिस उस महिला को लेकर थाने पहुंची कहानी में एक ऐसा मोड़ आया कि प्रेमी के पैरों तले जमीन खिसक गई।
थाने आते ही महिला ने कोर्ट में दिए अपने बयान के बिल्कुल उलट बात कह दी। उसने पुलिस वालों से कहा कि उस पर किसी का कोई दबाव नहीं था। न ही उसका कोई किडनैपिंग हुआ है। वह तो अपनी मर्जी से अपने पति रामू तोमर के साथ गई थी।
महिला ने पुलिस के सामने साफ कह दिया कि अब उसे प्रेमी-वेमी के साथ नहीं रहना है। वह अपने पुराने पति और बच्चों के साथ ही अपनी जिंदगी बिताना चाहती है।
ये खबरें भी पढ़िए...
पुलिस की खुली पोल, जिस लड़की को मृत मानकर पिता-भाई को भेजा जेल, वो प्रेमी के साथ आई वापस
दामाद ने सास से की शादी, लंबे समय से चल रहा था चक्कर, वीडियो बनाकर कहा...
बिना बुलाए शादी में घुसा फर्जी डीआईजी, वर्दी और गनमैन संग स्टेज पर झाड़ा रौब
सगे भाई-भाभी ही निकले धोखेबाज, क्राइम पेट्रोल देखकर की 49 लाख की लूट