ग्वालियर में हेड कॉन्स्टेबल को ब्लैक कोबरा ने काटा, TI ने AI की मदद से बचाई जान
समझें क्या है पूरा मामला...
- ग्वालियर के बिजौली थाने में एक हेड कॉन्स्टेबल को कोबरा सांप ने डंस लिया।
- सांप ने उनके हाथ पर दो बार वार किया।
- दर्द से तड़पते हुए उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई।
- TI ने सांप की फोटो AI टूल पर डाली, जिससे प्रजाति और जहर की जानकारी मिल गई।
- समय पर इलाज मिलने से हेड कॉन्स्टेबल की जान बच गई।
दरअसल यग घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे यह घटना हुई। बिजौली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पूरन सिकरवार अपने सरकारी क्वार्टर में आराम कर रहे थे। इसी दौरान एक ब्लैक कोबरा कमरे में घुस आया। सांप ने उनके हाथ पर एक के बाद एक दो बार डंस लिया।
दर्द से तड़पे सिकरवार
किंग कोबराके डंसते ही सिकरवार दर्द से तड़पने लगे। उन्होंने जोर से चिल्लाकर मदद मांगी। उनकी चीख सुनकर थाना प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव और अन्य पुलिसकर्मी तुरंत क्वार्टर की तरफ दौड़े।
मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सांप कमरे में ही मौजूद है। सिकरवार की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।
AI से हुई सांप की पहचान
स्थिति गंभीर होते देख थाना प्रभारी ने देर नहीं की। उन्होंने सांप की फोटो खींची और उसे AI टूल पर अपलोड किया। AI ने सांप की पहचान ब्लैक कोबरा के रूप में की। साथ ही उसके न्यूरोटॉक्सिक जहर से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी।
यह जानकारी टीआई ने तुरंत अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों तक भेज दी। इससे डॉक्टरों को पहले से पता चल गया कि किस तरह के जहर का इलाज करना है। इससे इलाज की तैयारी में काफी मदद मिली।
पहले JAH, फिर अपोलो अस्पताल
पुलिसकर्मी पूरन सिकरवार को तुरंत जेएएच (JAH – Jay Arogya Hospital) लेकर पहुंचे। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें अपोलो अस्पताल शिफ्ट किया गया।
डॉक्टरों के मुताबिक दो बार डंसने से उनकी हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने तुरंत जरूरी एंटी-वेनम इंजेक्शन और अन्य दवाएं दीं।
समय पर इलाज शुरू होने से सिकरवार की हालत में सुधार आया। फिलहाल वे अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
सिकरवार को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस टीम ने राहत की सांस नहीं ली। उन्होंने तुरंत क्वार्टर में मौजूद कोबरा को पकड़ने का अभियान शुरू किया।
पुलिसकर्मियों ने सावधानी से सांप को पकड़ लिया। इससे क्वार्टर में रह रहे बाकी पुलिसकर्मियों और आसपास के लोगों पर मंडरा रहा खतरा भी टल गया।
इस पूरी घटना में AI तकनीक की भूमिका खास रही। एक आम स्मार्टफोन ऐप ने डॉक्टरों को सही समय पर सही जानकारी दी। इससे साफ है कि आपातकाल में तकनीक भी जान बचाने में मदद कर सकती है।
एक्सपर्ट कोट्स
बिजौली थाना प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधान आरक्षक पूरन सिकरवार को एक जहरीले सांप ने काट लिया था। हमने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
ये खबरें भी पढ़िए...
पति के सीने पर छोड़ा सांप, ड्राइवर के प्यार में पागल पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम
श्रद्धालुओं की दान की अंगूठी सांप में फंसी, पुष्कर में हुआ अनोखा बचाव
कोरबा में पकड़े गए 50 से अधिक किंग कोबरा, वन विभाग ने बनाया रिकॉर्ड
खिलौने की तरह कोबरा से खेलते हैं बच्चे, जानें महाराष्ट्र के शेतपाल गांव का 200 साल पुराना रहस्य