MP Lok Sabha Result 2024 : ग्वालियर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक BJP के भरत सिंह कुशवाह से 70 हजार 210 वोट से हारे

Pratibha ranaa | Jun 04, 2024, 23:48 IST
THESOOTR
ग्वालियर मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से एक है। इस लोकसभा के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें से 4 सीटेें- ग्वालियर, ग्वालियर दक्षिण, भितरवार और करेरा में भाजपा के विधायक हैं।

MP Lok Sabha Result 2024 : ग्वालियर से भारतीय जनता पार्टी के भरत सिंह कुशवाह 70 हजार 210 वोट से जीत गए हैं। भरत सिंह कुशवाहा ने कांग्रेस कैंडिडेट प्रवीण पाठक कांटे की टक्कर में हराया। मतगणना के बीच कांग्रेस ने ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की है।ग्वालियर मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से एक है। इस लोकसभा के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें से 4 सीटेें- ग्वालियर, ग्वालियर दक्षिण, भितरवार और करेरा में भाजपा के विधायक हैं। जबकि अन्य 4 सीटें- ग्वालियर ग्रामीण, ग्वालियर पूर्व, डबरा और पोहारी में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। यह लोकसभा सीट सिंधिया परिवार के प्रभाव वाला इलाका है। 2007 से यहां लगातार भाजपा की जीत होती आ रही है।ग्वालियर लोकसभा सीट पर कुल 21,54,601 मतदाता हैं। 2024 लोकसभा चुनावों के दौरान इसमें से 13,38,708 ने मतदान किया था। इस लोकसभा सीट पर कुल 62.13 परसेंट मतदान हुआ था।



2024 के समीकरण


2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाह को टिकट दिया था। वे ग्वालियर ग्रामीण से 2 बार के विधायक हैं। इस बार उन्हें लोकसभा में मौका दिया गया है।दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने 41 वर्षीय प्रवीण पाठक को टिकट दिया था। 2018 में वे ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट से जीत दर्ज करके आए थे। उन्हें अब लोकसभा चुनाव में मौका दिया गया है।





























साल


जीत


वोट मार्जिन


2024

भारत सिंह कुशवाह(बीजेपी)70210

2019


विवेक शेजवलकर (बीजेपी)


1,46,842


2014


नरेंद्र सिंह तोमर (बीजेपी)


29,699



Tags:
  • प्रवीण पाठक
  • ग्वालियर लोकसभा सीट
  • MP Lok sabha result 2024
  • भरत सिंह कुशवाह