ग्वालियर में हजारों लोगों के पासपोर्ट हुए बेकार, विदेश यात्रा पर ब्रेक, एक लापरवाही पड़ी भारी

Aman Vaishnav | Jun 01, 2026, 09:31 IST
gwalior passport renewal crisis
ग्वालियर में 6 हाजार 500 लोगों के पासपोर्ट एक्सपायर हो चुके हैं। रिन्यूअल न कराने से विदेश में पढ़ाई, नौकरी और इलाज जैसी अचानक आई जरूरतों में बड़ी दिक्कत हो सकती है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • ग्वालियर में छह हजार 500 लोगों के पासपोर्ट की समय-सीमा खत्म हो चुकी है।
  • पासपोर्ट रिन्यूअल न होने से लोग अचानक विदेश में पढ़ाई या किसी जरूरी सफर पर नहीं जा पाएंगे।
  • तारीख निकलने के बाद यह पासपोर्ट न तो अंतरराष्ट्रीय यात्रा में काम आएगा और न ही इसे पहचान के।
  • इसमें शहर के 2500 बच्चे, 2500 युवा व मध्यम उम्र के लोग और 1500 बुजुर्ग शामिल हैं।
  • नए पासपोर्ट के लिए तो खूब लाइन लगी, लेकिन पुराने को अपडेट कराने से लोग बच रहे हैं।

आप भी ग्वालियर में रहते हैं और आपके पास पासपोर्ट है तो यह खबर आपके लिए एक जरूरी चेतावनी है। शहर से एक बड़ी लापरवाही सामने आ रही है।



ग्वालियर के लगभग 6 हजार 500 लोग ऐसे हैं जिनका पासपोर्ट अब एक तरह से बेकार हो चुका है। क्योंकि उसकी समय-सीमा खत्म हो गई है।



सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इन लोगों ने अभी तक अपने पासपोर्ट का रिन्यूअल नहीं करवाया है। इसका सीधा सा मतलब यह है कि अगर आज या कल में अचानक किसी को विदेश में पढ़ाई के लिए जाना हो तो नहीं जा पाएंगे।



इसके अलावा कोई इमरजेंसी आ जाए या इलाज के लिए जाना पड़े या, तो भी ये लोग शहर से बाहर नहीं जा पाएंगे।



902c3178-d50


न तो विदेश यात्रा, न ही पहचान पत्र माना जाएगा

हम सभी जानते हैं कि पासपोर्ट सिर्फ विदेश यात्रा करने का टिकट नहीं होता है। यह दूसरे देशों में आपकी पहचान का एक बहुत बड़ा जरिया भी होता है।



वहीं समय-सीमा खत्म होने के बाद अब यह किसी काम का नहीं बचा है। अब न तो इसका उपयोग किसी अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए किया जा सकता है। न ही इसे किसी वैध दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा।



53c6173f447ddb49f9230c08d54e1e091683011375259666_original-135348


आंकड़े खोल रहे पोल, बच्चे और युवा सबसे आगे

ग्वालियर पासपोर्ट सेवा केंद्र की तरफ से हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ बुजुर्ग ही पासपोर्ट अपडेट कराना भूले हैं। इसमें युवाओं और बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है।



वर्ग एक्सपायर पासपोर्ट की संख्या
बच्चेदो हजार 500
युवा और मध्यम आयु वर्ग दो हजार 500
बुजुर्गएक हजार 500
कुल लोगछह हजार 500

पुराने पासपोर्ट को अपडेट कराने से दूरी

जानकारी के अनुसार ग्वालियर में नया पासपोर्ट बनवाने का क्रेज तो खूब दिख रहा है। वहीं पुराने को संभालकर रखने में लोग ढीले साबित हो रहे हैं।



  • जनवरी 2024 से लेकर अप्रैल 2026 तक ग्वालियर पासपोर्ट सेवा केंद्र में कुल 23 हजार 144 आवेदन मिले थे।
  • इन कुल आवेदनों में से सिर्फ छह हजार 787 आवेदन ही रिन्यूअल के लिए आए थे।
  • वहीं अकेले साल 2026 के पहले चार महीनों में ही चार हजार 571 लोगों ने नए पासपोर्ट के लिए फॉर्म भरा है।

इस डेटा से साफ है कि बड़ी संख्या में लोग अपने पुराने पासपोर्ट को समय पर अपडेट कराने से बच रहे हैं। साथ ही इसे टाल रहे हैं।



पासपोर्ट केंद्र के अधिकारी ने दी सलाह

ग्वालियर पासपोर्ट केंद्र के राहुल कपूर ने इस बारे में बहुत जरूरी जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का पासपोर्ट 10 साल तक चलता है। वहीं बच्चों का पासपोर्ट सिर्फ 5 साल तक ही वैध रहता है।



राहुल ने आगे बताया कि पासपोर्ट की तारीख खत्म होने से एक साल पहले भी आप इसके रिन्यूअल के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसलिए अंतिम तारीख का इंतजार बिल्कुल न करें।



FAQ

  1. बड़ों और बच्चों के पासपोर्ट की समय-सीमा कितने साल की होती है?
    18 साल से अधिक उम्र के लोगों का पासपोर्ट 10 साल के लिए वैध रहता है, जबकि बच्चों का पासपोर्ट केवल 5 साल तक ही मान्य रहता है। इसके बाद इसे रिन्यू कराना पड़ता है।
  2. पासपोर्ट एक्सपायर होने से कितने समय पहले रिन्यूअल कराया जा सकता है?
    आप अपने पासपोर्ट की वैलिडिटी खत्म होने से एक साल पहले भी उसके रिन्यूअल के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आखिरी तारीख के बीतने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है।
  3. क्या एक्सपायर हो चुके पासपोर्ट का इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में किया जा सकता है?
    जी नहीं, एक बार पासपोर्ट की वैधता खत्म हो जाने के बाद उसे किसी भी तरह की अंतरराष्ट्रीय यात्रा या किसी भी सरकारी काम में वैध दस्तावेज के रूप में उपयोग नहीं किया जा सकता है।

ये खबरें भी पढ़िए...



ग्वालियर एयरपोर्ट से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू



मध्य प्रदेश के छोटे शहरों को भी मिलेगा हवाई कनेक्शन, 11 हवाई पट्टियों का काम निजी हाथों में!



भोपाल से दिल्ली-मुंबई और हैदराबाद जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, फ्लाइट्स होंगी बंद!



ग्वालियर न्यूज: कोर्ट में सरेआम रिश्वतखोरी: फाइल में चुपके से रखे पैसे, बाबू ने जेब में डाले







Tags:
  • ग्वालियर न्यूज
  • पासपोर्ट
  • विदेश यात्रा
  • पासपोर्ट सेवा केंद्र