शादी के कुछ दिन बाद मायके लौटी पत्नी, पति से कहा साथ रहने के 5 लाख लगेंगे!
समझें क्या है पूरा मामला...
- ग्वालियर के युवक ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
- पति का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे नीले ड्रम में पैक करने की धमकी देती है।
- पत्नी अब साथ रहने के बदले पांच लाख रुपए मांग रही है।
- पति का दावा है कि उसकी पत्नी शादी का झांसा देकर धन-संपत्ति हड़पती है।
- पुलिस ने युवक की शिकायत पर सभी जरूरी सबूत और वीडियो ले लिए हैं।
शादी केबाद जेवरात लेकर भाग गई पत्नी
ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र के राहुल मौर्य इन दिनों अपनी पत्नी की हरकतों से बेहद परेशान हैं। मंगलवार, 30 जून को ग्वालियर एसपी ऑफिस में जनसुनवाई हुई थी। इसी दौरान राहुल ने अपनी व्यथा सुनाई।
राहुल ने बताया कि उनकी शादी 14 अप्रैल 2026 को शिवपुरी की रहने वाली राखी जाटव से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद राखी घर में रखे सारे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और कीमती सामान समेटकर अपने मायके चली गई।
इसके बाद उसने राहुल के साथ रहने से साफ मना कर दिया। साथ ही तलाक देने का दबाव बनाने लगी।
लाइव आकर दे रही अजीबो-गरीब धमकियां
राहुल मौर्य का आरोप है कि जब उन्होंने इस विवाद को बातचीत से सुलझाने की कोशिश की, तो उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर उन्हें डराना शुरू कर दिया।
राहुल के मुताबिक उसकी पत्नी राखी इंस्टाग्राम पर लाइव आती है। इसके बाद उसे सरेआम गालियां देती है। सिर्फ इतना ही नहीं वह लाइव वीडियो में कहती है, तुझे नीले ड्रम में पैक करवा दूंगी।
राहुल ने बताया कि पत्नी शराब पीकर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रही है। इस वजह से वह मानसिक रूप से बहुत ज्यादा टूट चुके हैं।
शादी का झांसा देकर पैसे हड़पने का आरोप
राहुल ने अपनी शिकायत में पत्नी के चरित्र पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। राहुल का दावा है कि उनकी पत्नी राखी कई जगहों पर गलत गतिविधियों में शामिल है।
राहुल ने बताया कि राखी सीधे-साधे लोगों को अपनी शादी का झांसा देती है। इसके बाद उनसे मोटी रकम और प्रॉपर्टी हड़प लेती है।
राहुल का कहना है कि उन्होंने खुद अपनी पत्नी को ऐसी संदेहास्पद गतिविधियों में देखा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें और उनके परिवार को अंजाम भुगतने की धमकियां मिलने लगीं।
शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
पीड़ित पति का कहना है कि उसने इस मामले को लेकर ग्वालियर एसपी ऑफिस, बिजौली थाना, शिवपुरी एसपी ऑफिस और अमौला थाने में लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद भी पुलिस की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
मामले से जुड़े कुछ और अहम खुलासे
इस पूरे मामले पर बिजौली थाना सर्किल के सीएसपी (CSP) मनीष यादव ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राहुल मौर्य ने जनसुनवाई में आकर जो शिकायती आवेदन दिया है, उसमें कई बातें सामने आई हैं।
राहुल का आरोप है कि उसकी पत्नी शादी के बाद सिर्फ एक महीना उसके साथ रही थी। अब मायके जाने के बाद साथ रहने के लिए पांच लाख रुपए की मांग कर रही है। वह साफ कहती है कि अगर पैसे दोगे तभी तुम्हारे साथ रहूंगी।
सीएसपी ने यह भी बताया कि राहुल ने अपने तौर पर पत्नी के बारे में जो जानकारियां इकट्ठा की हैं, उससे पता चलता है कि राखी पहले भी कई लोगों के साथ इस तरह की धोखाधड़ीकर पैसों की मांग कर चुकी है।
इसी आधार पर राहुल ने पत्नी का चरित्र संदिग्ध होने की बात कही है। राखी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर जो धमकी भरे वीडियो पोस्ट किए थे, पुलिस ने उन सभी साक्ष्यों को अपने कब्जे में ले लिया है।
ये खबरें भी पढ़िए...
सुहागरात की रात स्पाइडर-वुमन बनी दुल्हन, छत से लगाई छलांग, गहने लेकर फरार
एमपी न्यूज: अजब प्रेम की गजब कहानी, कोर्ट में चुना प्रेमी, बाहर आते ही पति संग पत्नी फरार
न बैंड बजा, न बारात लगी, दुल्हन के इंतजार में रात भर बैठे रहे 42 दूल्हे, एक भी नहीं आई
बिना दुल्हन के लौटी बारात, सबके सामने दूल्हे को छोड़ प्रेमी के गले में डाल दी वरमाला