हरदा हॉस्टल लाठीचार्ज विवाद पर गरमाई सियासत, सीएम ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
हरदा जिले में करणी सेना से जुड़े विवाद को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। सीएम ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
हरदा विवाद पर सीएम मोहन यादव क्या बोल?
हरदा में कैसे शुरू हुआ करणी सेना का विवाद?
यह विवाद एक कथित ठगी के मामले से शुरू हुआ, जिसमें करणी सेना ने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर आरोपी को संरक्षण दे रही है। इसको लेकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार (12 जुलाई) को हरदा की सिटी कोतवाली के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके चलते पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके अलावा आंसू गैस और वाटर कैनन का भी उपयोग किया गया। इस पूरी कार्रवाई में कई कार्यकर्ता घायल हो गए।
हरदा में विरोध के दौरान क्या-क्या हुआ?
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। लाठीचार्ज और पानी की बौछारों के बाद प्रदर्शनकारी पीछे हटे। वहीं करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर सहित 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
बाद में पुलिस ने जीवन सिंह शेरपुर और अन्य कार्यकर्ताओं को कुछ शर्तों के साथ रिहा कर दिया। हालांकि इस पूरी कार्रवाई को लेकर प्रदेशभर में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अब करणी सेना और प्रशासन आमने-सामने हैं?
घटना के बाद करणी सेना और प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। संगठन इस कार्रवाई को दमनात्मक बता रहा है, जबकि प्रशासन इसे कानून व्यवस्था बनाए रखने की लिए उठाया गया कदम बता रहा है। अब सीएम ने इस पूरे मामले में अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। जिसके बाद मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
MP News | हरदा करणी सेना | हरदा करणी सेना लाठीचार्ज | karni sena harda news | MP में करणी सेना | करणी सेना का प्रदर्शन जारी