एमपी कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी बोले- राहुल गांधी लगातार समझा रहे हैं, लेकिन हम समझ नहीं रहे, इसलिए विपक्ष में हैं
INDORE. मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को इंदौर में बैठक की। संगठन में नवनियुक्त पदाधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें आगे मैदान में उतरने की नसीहत दी गई। इस दौरान हरीश चौधरी मुखर होकर बोले। उन्होंने मंच से कहा कि मैं कड़वी बात कह रह हूं, लेकिन कांग्रेस अब वो मूल कांग्रेस नहीं रही।
राहुल गांधी से सीख नहीं रहे हम
चौधरी ने कहा कि हम राहुल गांधी से सीख नहीं रहे हैं। वह लगातार हमे समझा रहे हैं लेकिन हम समझ नहीं रहे हैं, इसलिए विपक्ष में बैठे हुए हैं। किसी एक व्यक्ति के जिंदाबाद करने से कुछ नहीं होगा। हमे इंदौर के लोगों को जिंदाबाद करना होगा। उनकी समस्याओं को लेकर मैदान में उतरना होगा। इसलिए एक व्यक्ति को जिंदाबाद मत करिए, इंदौर जिंदाबाद करिए।
पटवारी बोले बीजेपी को आमूलचूल हटाना होगा
वहीं प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इंदौर, मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार कैंसर बन चुका है। इससे मुक्त करने के लिए बीजेपी को आमूलचूल हटाना होगा। तभी इससे मुक्ति मिलेगी। इसके लिए इंदौर और मप्र की जनता का आशीर्वाद चाहिए। कांग्रेस जनता की बात उठा रही है। हम चाहते हैं बस जनता का आशीर्वाद भी हमे मिले।
कांग्रेस का जनता से जुड़ाव बढ़ाने का प्रयास
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि पार्टी को जनता से जुड़ने और उनके मुद्दों को हल करने के लिए एक नया दृष्टिकोण अपनाना होगा। उन्होंने पार्टी के नए पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे पूरी ताकत से काम करें और आगामी चुनावों में जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करें।
सारांश
इंदौर में हरीश चौधरी और जीतू पटवारी दोनों ने कांग्रेस की रणनीति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने इस बात की ओर इशारा किया कि यदि पार्टी को सत्ता में आना है, तो उसे जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देना होगा। राहुल गांधी के दिशा-निर्देशों को अपनाकर ही कांग्रेस को अपनी खोई हुई ताकत वापस मिल सकती है।
यह खबरें भी पढ़ें...
रेप के आरोपी आसाराम और पुत्र नारायण साईं दोनों इंदौर में, साईं की पत्नी ने मांगे हैं 55 लाख
इंदौर में पटवारी बोली- सीएम हेल्पलाइन से कुछ नहीं होता है, तहसीलों में जमकर गठबंधन
इंदौर में बिल्डर संजय जैन को हैरी बॉक्सर के नाम से आई 15 करोड़ की धमकी, शूटर पकड़ा गया
इंदौर में नवरात्रि पर्व पर जोमेटो से मंगाया चिली पनीर, आया चिली चिकन, थाने में शिकायत