साध्वी हर्षा रिछारिया नहीं करेंगी धर्म का प्रचार-प्रसार, बताई वजह

Aman Vaishnav | Jan 18, 2026, 11:26 IST
harsha richhariya quits dharm parchar controversy
प्रयागराज महाकुंभ में सबसे सुंदर साध्वी बनकर उभरीं हर्षा रिछारिया अब सुर्खियों में हैं। उन्होंने मन से धर्म प्रचार का काम छोड़ने का बड़ा ऐलान किया है। हर्षा अब वापस अपने पुराने प्रोफेशन में लौट रही हैं। संतों के विरोध के कारण उन्होंने यह कदम उठाया है।

News In Short

  • हर्षा रिछारिया अब एंकरिंग और मॉडलिंग में वापस लौटेंगी।
  • महाकुंभ की पेशवाई में शामिल होने पर संतों ने विरोध जताया था।
  • माघ मेले में शिविर लगाने के लिए उन्हें जमीन नहीं दी गई।
  • उनका कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां और अश्लील मैसेज मिल रहे हैं।
  • हर्षा ने कहा कि धर्मगुरुओं में एकता और समर्थन की कमी है।

News In Detail

महाकुंभ से रातों-रात मिली पहचान

हर्षा रिछारिया 4 जनवरी 2025 को प्रयागराज महाकुंभ के दौरना पहली बार चर्चा में आई थीं। वह निरंजनी अखाड़े की भव्य पेशवाई में संतों के साथ दिखी थीं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। लोगों ने उन्हें महाकुंभ की सबसे सुंदर साध्वी कहा था। वह देखते ही देखते इंटरनेट पर एक बड़ी सनसनी बन गईं।



d5382473-226


धर्मगुरुओं ने खड़े किए कई सवाल

हर्षा की प्रसिद्धि के साथ ही धार्मिक विवाद भी शुरू हो गए। स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने उनके शामिल होने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि धर्म को प्रदर्शन का हिस्सा बनाना खतरनाक है। इससे समाज में गलत संदेश जाने की बात कही गई थी। यहीं से हर्षा के लिए मुश्किलों का दौर शुरू हो गया।



संत समाज में नहीं मिली स्वीकृति

मीडिया रोपॉर्ट के अनुसार हर्षा ने कहा कि उन्हें संत समाज ने नहीं अपनाया। किसी संत से मिलने के लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। उनके पुराने एंकरिंग प्रोफेशन को गंदी नजर से देखा जाता था। उन्हें महसूस कराया गया कि उनका अतीत कोई बड़ा पाप था। वह समर्थन के बजाय हर जगह सिर्फ संदेह ही पाती रहीं।



16076021-354


माघ मेले में तोड़ा गया भरोसा

प्रयागराज में चल रहे माघ मेले को लेकर हर्षा को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने दिसंबर 2025 में शिविर के लिए जमीन आवंटन का आवेदन दिया था। अधिकारियों ने पहले मंजूरी दी पर बाद में पलट गए। प्रभावशाली संतों ने दबाव बनाकर उनको मिलने वाली जमीन को रुकवा दिया।



धमकियां और धर्म परिवर्तन का दबाव

हर्षा ने बताय कि वीडियो जारी करने के बाद उनका उत्पीड़न और बढ़ गया है। उन्हें लगातार अपने और दूसरे धर्मों से धमकी भरे मैसेज मिल रहे हैं। उन्हें अपना धर्म बदलने के लिए लगातार उकसाया जा रहा है।



e0591884-fdc


मुझेअपने पुराने प्रोफेशन पर गर्व है

हर्षा ने कहा कि उन्हें अपने एंकरिंग प्रोफेशन पर गर्व है। उसी काम ने उन्हें समाज में अपनी एक पहचान दी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह हमेशा सनातनी बनी रहेंगी। अब वह अपनी शर्तों पर पुरानी जिंदगी में लौट रही हैं।



धर्म का प्रचार छोड़ा, धर्म नहीं

हर्षा ने अपने अनुभव से युवाओं और महिलाओं को बड़ी सीख दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि, यदि आप धर्म से जुड़ना चाहते हैं, तो अपने परिवार और घर के मंदिर तक ही सीमित रहें। कभी भी किसी के पीछे आंख बंद करके न भागें।



उन्होंने आगे कहा कि मैने सिर्फ धर्म का प्रचार करना छोड़ा है, अपना सनातन धर्म नहीं। यदि भविष्य में हालात सुधरते हैं या कोई चमत्कार होता है, तो वो दोबारा इस रास्ते पर लौटने के बारे में जरूर सोचेंगी।



इंस्टाग्राम वीडियो में बताया दर्द

हर्षा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत उन्होंने जय श्री राम बोलकर की है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ-2025 से शुरू कहानी खत्म हो रही है। अब वह और ज्यादा मानसिक प्रताड़ना नहीं सह सकती हैं। बीते एक साल से उनका हर जगह विरोध हुआ है।



सीता नहीं हूं.... कोई अग्नि परीक्षा नहीं दूंगी

हर्षा ने वीडियो में आगे सीता माता का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि वह माता सीतानहीं हैं जो परीक्षा दें। वह जितनी परीक्षाएं दे सकती थीं, उन्होंने अब दे दीं। वह और ज्यादा खुद को साबित नहीं करना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने अब धर्म का रास्ता छोड़ दिया है।



https://www.instagram.com/sanatani_harsha_richhariya/reel/DTa6yPgEnpu/



a2dd48d7-399


Sootr Knowladge

कर्ज से परेशान हर्षा रिछारिया

हर्षा रिछारिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट करके ये जानकारी दी है कि वह उधारी में जी रही हैं। वे आज कर्ज और उधारी से बहुत परेशान हैं। धर्म के मार्ग पर चलते हुए उन्हें आर्थिक सहयोग नहीं मिला। अब उन्होंने धर्म पर चलने के संकल्प को पूरी तरह विराम देने का फैसला किया है।



धर्म की राह पर चलने से उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ी। हर्षा ने बताया कि पुराने काम में न विरोध था न ही चरित्र हनन। वहां उधारी जैसी कोई समस्या भी कभी नहीं आई थी। अब वह फिर से वही सम्मान पाना चाहती हैं।



ये खबरें भी पढ़िए...



कर्जे से परेशान हुईं महाकुंभ वायरल गर्ल harsha richhariya, धर्म की राह छोड़ने का ऐलान!



Tags:
  • महाकुंभ-2025
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • हर्षा रिछारिया
  • harsha richhariya
  • साध्वी हर्षा रिछारिया