हाईकोर्ट चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत ने दिव्यांग बच्चों की फ्लाइट का सपना हकीकत में बदला

Sanjay Gupta | Jan 08, 2025, 19:58 IST
High court chief justice Suresh Kumar Kait turned the dream flight disabled children reality Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत ने "सपनों की उड़ान" पहल के तहत पांच दिव्यांग बच्चों को हवाई यात्रा का अनुभव कराया। 7 जनवरी को ये बच्चे जबलपुर से इंदौर आए और शहर के प्रमुख स्थानों का भ्रमण किया।

मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत की एक अनूठी पहल ने दिव्यांग बच्चों के सपनों को हकीकत में बदल दिया। उन्होंने "सपनों की उड़ान" पहल के तहत पांच बच्चों को हवाई यात्रा का आनंद लेने का मौका दिया।



बच्चे ने बताया था अपना संवाद

हाल ही में संवाद परामर्श के दौरान एक बच्चे ने हवाई जहाज में उड़ने का अपना सपना साझा किया। इस हार्दिक इच्छा से प्रेरित होकर चीफ जस्टिस ने सत्र में भाग लेने वाले सभी पांच बच्चों के लिए एक विशेष जॉय राइड की व्यवस्था की। 7 जनवरी, 2025 को बच्चे जबलपुर से इंदौर के लिए उड़ान भरकर इंदौर आए।



सम्मान समारोह में पुरस्कार भी दिए

चीफ जस्टिस ने 17 नवंबर, 2024 को एक सम्मान समारोह के दौरान 56 बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रयासों और समर्पण के लिए ₹5000 प्रत्येक (कुल ₹2,80,000) का पुरस्कार भी दिया। चीफ जस्टिस ने बच्चों को हर पल को संजोने और अपने सपनों को पूरी तरह से जीने के लिए प्रोत्साहित किया।



इंदौर में यहां घूमे

इस अनूठी पहल के तहत प्लेन से इंदौर आए दिव्यांग बच्चों ने इंदौर शहर की सैर की। इस दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों को देखा। जबलपुर के 5 दिव्यांग बच्चों के साथ साथ 2 अभिभावक, 2 जे.जे.सी. सदस्यों के साथ साथ 2-2 शिक्षकों को इंदौर की प्लेन से यात्रा करवाई गई। दिव्यांगजनों द्वारा आज सबसे पहले सुबह खजराना गणेश मंदिर में गणेश जी के दर्शन किए गए। चिडियाघर में वन्य प्राणियों को देखा। 56 दुकान पर पहुंचकर स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त लिया। उनके द्वारा इंदौर के ऐतिहासिक राजबाडा एवं लालबाग पैलेस का भ्रमण भी किया गया।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • एमपी हाईकोर्ट
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • Chief Justice Suresh Kumar Kait
  • चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत