उच्च शिक्षा विभाग तैयार कराएगा विजिट का वार्षिक कैलेंडर, स्टूडेंट्स को सरकारी खर्च पर घुमाएंगे खजुराहो, चंदेरी और राजबाड़ा

Dolly patil | Sept 08, 2024, 11:27 IST
राजबाड़ा
प्रदेश के कॉलेज स्टूडेंट्स को राज्य सरकार पुरातात्विक महत्व के स्थलों की विजिट कराएगी। इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों और शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश जारी किए गए हैं।

मध्‍य प्रदेश के विश्वविद्यालयों और काॅलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल अब स्टूडेंट्स को सरकारी खर्च पर खजुराहो, सांची, चंदेरी, जिला स्तरीय संग्रहालयों और राजवाड़ा इंदौर की विजिट कराई जाएगी।



इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने जनभागीदारी मद से राशि खर्च करने के लिए निदेश दिए हैं। इसी के साथ इन स्थलों को कॉलेज, विश्वविद्यालय के वार्षिक कैलेंडर में भी शामिल करने के लिए उन स्थलों की सूची भेजी है।



https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867



कुलसचिवों और प्राचार्यों को दिए निर्देश

प्रदेश के कॉलेज स्टूडेंट्स को राज्य सरकार पुरातात्विक महत्व (archaeological importance) के स्थलों की विजिट कराएगी। इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों और शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों (principles) को निर्देश जारी कर विजिट के लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार करने को कहा गया है।



उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) ने मुख्यमंत्री द्वारा कॉलेज स्टूडेंट्स को संस्कृति और पुरातत्व के महत्व वाले स्थलों का दौरा कराने और उन्हें संस्कृति से परिचय कराने के निर्देश दिए हैं।



जानें कौन से संग्रहालयराज्य स्तर पर हैं

  1. राज्य संग्रहालय, भोपाल
  2. केंद्रीय संग्रहालय, इंदौर
  3. गूजरी महल संग्रहालय, ग्वालियर
  4. रानी दुर्गावती संग्रहालय, जबलपुर
  5. तुलसी संग्रहालय रामबन, जिला सतना
  6. महाराजा छत्रसाल संग्रहालय, धुबेला जिला छतरपुर
  7. त्रिवेणी कला एवं पुरातत्व संग्रहालय, उज्जैन

जिला स्तरीय संग्रहालय

  1. जिला पुरातत्व संग्रहालय, शहडोल
  2. जिला पुरातत्व संग्रहालय, विदिशा
  3. जिला पुरातत्व संग्रहालय, रीवा
  4. जिला पुरातत्व संग्रहालय, मंडला
  5. जिला पुरातत्व संग्रहालय, राजगढ़
  6. जिला पुरातत्व संग्रहालय, नर्मदापुरम
  7. जिला पुरातत्व संग्रहालय, धार
  8. यशोधर्मन पुरातत्व संग्रहालय, मंदसौर
  9. पुरातत्व संग्रहालय जहांगीर महल ओरछा जिला निवाड़ी
  10. जिला पुरातत्व संग्रहालय, सागर
  11. जिला पुरातत्व संग्रहालय, देवास
  12. जिला पुरातत्व संग्रहालय, दमोह
  13. जिला पुरातत्व संग्रहालय कसरावद, खरगोन
  14. जिला पुरातत्व संग्रहालय, पन्ना

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संग्रहालय

  1. सांची
  2. खजुराहो
  3. ग्वालियर
  4. चंदेरी
  5. शिवपुरी

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh News
  • MP Government Higher Education Department
  • Higher Education Department
  • MP उच्च शिक्षा विभाग
  • राजवाड़ा इंदौर की विजिट