मध्यप्रदेश में पढ़ाया जाएगा राम जन्मभूमि आंदोलन का इतिहास, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिए संकेत

Rahul Garhwal | Jan 22, 2024, 23:06 IST
मध्यप्रदेश में पढ़ाया जाएगा राम जन्मभूमि आंदोलन का इतिहास, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिए संकेत
मध्यप्रदेश में राम जन्मभूमि आंदोलन का इतिहास पढ़ाया जाएगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संकेत दिए।

INDORE. अयोध्या में राम मंदिर में रामलला विराजमान हो गए। पूरे देश ने जश्न मनाया। इंदौर के पितृ पर्वत पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संकेत दिए कि मध्यप्रदेश में राम जन्मभूमि आंदोलन का इतिहास पढ़ाया जाएगा।



मंत्री विजयवर्गीय ने क्या कहा ?



नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन का इतिहास 550 साल पुराना है। इसे लेकर सबसे राजा रणवीर सिंह ने आंदोलन किया था। 75 हजार सेना को लेकर राम जन्मभूमि को बचाने के लिए आक्रमण किया था। बाबर के पास 10 लाख लोगों की सेना थी। इसलिए सफल नहीं हो पाए। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उसके बाद अन्य राजाओं ने भी कोशिश की। हम युवा पीढ़ी से अपील करेंगे कि इसका इतिहास पढ़ें। उन्होंने कहा कि हम कोशिश करेंगे कि राम जन्मभूमि आंदोलन के इतिहास को शिक्षा में समावेश करेंगे।



'रामराज्य आएगा'



कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस आंदोलन के लिए लाखों लोगों का बलिदान है। तब जाकर आयोध्या में राम मंदिर ने आकार लिया है। हम देश-दुनिया के लोगों को बधाई देते हैं। भगवान राम से प्रेरणा लेकर हमलोग काम करेंगे तो रामराज्य आएगा। उनके जीवन धैर्य, मर्यादा और बड़ों का सम्मान करना सीखें। हम दुश्मन को भी दुश्मन की दृष्टि से नहीं देखें।



2047 तक सबसे ताकतवर देश बनेगा भारत



मंत्री कैलाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी लोग समाज सेवा कर रहे हैं। भारत 2047 में सबसे ताकतवर देश होगा। भगवान राम की कृपा से ये सब कुछ संभव होगा।



Tags:
  • राम मंदिर
  • RAM MANDIR
  • Minister Kailash Vijayvargiya
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • Madhya Pradesh Education Department
  • मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग
  • Ram Janmabhoomi Movement History
  • राम जन्मभूमि आंदोलन इतिहास