हनी ट्रैप पार्ट 2 : रेशू के वीडियो एसडी कार्ड, दो पेन ड्राइव में, गोपनीय कैमरे से बने

Sanjay Gupta | Jun 03, 2026, 13:01 IST
honey trap part 2 reshu chaudhary spy camera video
मध्यप्रदेश के हनी ट्रैप पार्ट 2 में नेता, अधिकारी और रसूखदारों के वीडियो होने की बात कही जा रही है। इसमें किसके नाम हैं और यह वीडियो कहां हैं, अभी तक यह राज था। वहीं, द सूत्र इसमें खुलासा कर रहा है कि यह वीडियो कहां पर रखे हैं...

समझें क्या है पूरा मामला...

  • हनी ट्रैप पार्ट टू मामले में पुलिस ने कई डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं।
  • रेशू चौधरी के पास से स्पाई कैमरे वाला पावर बैंक मिला है।
  • 32 जीबी का एसडी कार्ड और दो पेन ड्राइव भी जब्त की गई हैं।
  • रेशू और अन्य आरोपियों के पास से कुल नौ मोबाइल मिले हैं।
  • पुलिस ने मामले को संगठित अपराध मानते हुए ब्लैकमेलिंग और वसूली की धाराएं लगाई हैं।

मध्यप्रदेश हनी ट्रैप पार्ट वन के बाद पार्ट टू की गहमागहमी है। पुलिस ने इस मामले में भारी गोपनीयता बरती और आरोपियों को भी गुपचुप जज के बंगले पर पेश किया, ताकि कोई भी आरोपी मीडिया के सामने राज न उगल दे। अभी तक यही बताया गया कि कोई फोटो, वीडियो जैसी सामग्री सामने नहीं आई है।



आरोपियों से मोबाइल मिलने और इसे फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजे जाने की बात कही गई है। वहीं, अब द सूत्र को मिले दस्तावेज से खुलासा हो रहा है कि रेशू आखिर यह वीडियो कैसे बना रही थी और इन वीडियो को कहां पर रखा गया है।



उधर अब एक-दो वीडियो भी बाहर आने लगे हैं, जो रेशू के बताए जा रहे हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है, हालांकि अभी पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की है।



रेशू इस गोपनीय कैमरे से बना रही थी वीडियो

रेशू चौधरी से पूछताछ और जब्ती से खुलासा हुआ है कि वह यह वीडियो कैसे बना रही थी। रेशू को जब पकड़ा गया और ठिकाने पर जांच की गई तो रेशू के पास स्पाई कैमरे वाला पावर बैंक मिला है।



इसका उपयोग रेशू वीडियो बनाने के लिए कर रही थी। इसके जरिए बनाए वीडियो सुरक्षित रखने के लिए इसमें 32 जीबी के एसडी (मेमोरी) कार्ड भी थे। इसमें गोपनीय कैमरे से बने वीडियो सुरक्षित रखे जा रहे थे।



a6cb72bc-5e8

एसडी कार्ड के साथ दो पेन ड्राइव में हैं वीडियो

रेशू चौधरी के पास स्पाई कैमरे के साथ 32 जीबी का एसडी कार्ड मिला है। गोपनीय कैमरे से वीडियो बनाकर इसमें हाथों-हाथ स्टोर होते थे। वहीं आगे भी इन वीडियो को सुरक्षित रखने के लिए दो पेन ड्राइव भी रेशू के पास थीं।



यह पेन ड्राइव भी पुलिस ने जब्ती में ली हैं। इस एसडी कार्ड और पेन ड्राइव में ही रेशू चौधरी के बनाए वीडियो को सुरक्षित रखने की आशंका सामने आ रही है। यह सभी पुलिस की जब्ती में हैं।



9 मोबाइल में राज, श्वेता के पास 5, रेशू के पास 4 मिले

वहीं पुलिस की जांच के दौरान जब्ती में रेशू चौधरी के पास एक-दो नहीं बल्कि चार-चार मोबाइल मिले हैं। इसके साथ ही फरियादी चिंटू ठाकुर (हितेंद्र सिंह चौहान) की फोटो भी मिली है। वहीं श्वेता, जो पहले हनी ट्रैप पार्ट वन में भी आरोपी रही है, वह भी पीछे नहीं है। उसके पास भी पांच मोबाइल मिले हैं।



यह बिल्कुल असामान्य है। सामान्य तौर पर एक या दो ही मोबाइल लोग उपयोग में लाते हैं। श्वेता के पास पांच मोबाइल मिले हैं और रेशू के पास चार मोबाइल हैं। इन नौ मोबाइल में भी कई बड़े रसूखदारों के राज दफन होने की संभावना है।



फोटो भी मिले हैं

पुलिस के पास कुछ फोटो भी मिले हैं। विनोद शर्मा (हेड कांस्टेबल) के पास मोबाइल के साथ फोटो मिले हैं। वहीं श्वेता के पास भी पांच मोबाइल के साथ फरियादी की फोटो मिली है।



रेशू के पास भी स्पाई कैमरा, एसडी कार्ड, दो पेन ड्राइव के साथ ही फरियादी की फोटो मिली है। अलका दीक्षित के पास सादे कागज पर अनुबंध दस्तावेज भी मिला है। इन सभी के चलते पुलिस ने इसे संगठित अपराध बताया है और इसमें ब्लैकमेलिंग, वसूली जैसी धाराएं भी लगी हैं।



ये खबरें भी पढ़िए...



एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: श्वेता जैन जैसी ही निकली रेशू, गैंग में शामिल की युवतियां, वीडियो भी बनवाए



MP News. हनी ट्रैप पार्ट 2: ब्लैकमेलिंग के लिए रेशू बनी थी डॉल्फिन, करीबी के शामिल होने का शक



हनी ट्रैप पार्ट टू : पुलिस ने मुख्य षड्यंत्रकारी रेशू चौधरी और श्वेता जैन को माना, मोबाइल फॉरेंसिंक लैब जाएंगे



इंदौर हनी ट्रैप पार्ट 2 की रेशू, श्वेता सहित 6 आरोपी फिर जज के बंगले पर पेश, जेल भेजा, अलका की रिमांड



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • हनी ट्रैप
  • एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2
  • रेशू
  • श्वेता जैन