Lok Sabha Election Result 2024 : होशंगाबाद से BJP लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी ने 4 लाख 31 हजार 696 वोट से जीते

Shreya Nakade | Jun 04, 2024, 22:21 IST
THESOOTR
मध्य प्रदेश की होशंगाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी की जीत तय हो गई है। वे 4 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है।

Lok Sabha Election Result 2024 : होशंगाबाद लोकसभा सीट ( hoshangabad lok sabha seat ) से भाजपा उम्मीदवार दर्शन सिंह चौधरी ( darshan singh choudhary ) 4 लाख 31 हजार 696 वोट से जीत गए हैं। कांग्रेस से संजय शर्मा प्रत्याशी थे। दर्शन चौधरी को 5 बजे तक 8,12,147 वोट मिले थे।



होशंगाबाद लोकसभा में 8 विधानसभा सीट आती है


होशंगाबाद लोकसभा मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से एक हैं। होशंगाबाद लोकसभा के अंतर्गत कुल 8 विधानसभा सीट आती है। 2023 के विधानसभा चुनावों में इन सभी सीटों पर भाजपा के विधायक जीतकर आए थे। इस लोकसभा के अंतर्गत नरसिंहपुर, तेंदुखेड़ा, गाडरवारा, सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, सोहागपुर, पिपरिया और उदयपुरा विधानसभा सीटें आती हैं।होशंगाबाद लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 18,55,692 मतदाता हैं। इनमें से 12,47,298 ने वोटिंग की थी। होशंगाबाद में वोटिंग परसेंट 67.21 प्रतिशत रहा था।



ये खबर भी पढ़िए...



कांग्रेस को अपने गढ़ छिंदवाड़ा में पस्त करने वाले कौन है विवेक बंटी साहू ?



2024 का चुनावी समीकरण


होशंगाबाद लोकसभा सीट से भाजपा ने दर्शन सिंह चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा था। वे मध्य प्रदेश बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष हैं।



कांग्रेस पार्टी ने इस सीट से संजय शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा था। वे तीन बार के विधायक हैं। पहली बार 2003 में विधानसभा के लिए चुनककर आए थे। इस बार उन्हें लोकसभा में मौका दिया गया है।































साल


जीत


वोट मार्जिन


2024

दर्शन सिंह चौधरी 4,31,696

2019


उदय प्रताप सिंह (भाजपा)


5,53,682


2014


उदय प्रताप सिंह (भाजपा)


3,89,960




thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • दर्शन सिंह चौधरी
  • darshan singh choudhary
  • hoshangabad lok sabha seat
  • होशंगाबाद लोकसभा सीट
  • Lok Sabha Election Result 2024