ग्वालियर में पति ने दिया तीन तलाक तो पत्नी ने करा दी FIR, अब आरोपी को ढूंढ रही पुलिस

Rahul Garhwal | Jan 11, 2024, 24:00 IST
ग्वालियर में पति ने दिया तीन तलाक तो पत्नी ने करा दी FIR, अब आरोपी को ढूंढ रही पुलिस
ग्वालियर में पति ने दिया तीन तलाक तो पत्नी ने FIR करा दी। अब पुलिस आरोपी को ढूंढ रही है।

GWALIOR. ग्वालियर में एक महिला को पति ने तीन तलाक दिया तो उसने FIR करा दी। अब पुलिस आरोपी पति को ढूंढ रही है। तीन तलाक का सख्त कानून बनने के बाद पीड़ित महिलाएं इसका इस्तेमाल कर रही हैं और अपने खिलाफ हो रहे अन्याय का विरोध कर रही हैं।



पत्नी को परेशान करता था पति



मुरैना के झिरैना गांव का रहने वाला इरफान खान जब अपनी बेगम रानी खान को परेशान करने लगा तो रानी खान अपने शहर से अलग रहने लगी। इरफान खान को ये बात नागवार गुजरी। वो 2 दिन पहले अपनी बेगम रानी खान के घर पहुंच गया। पहले उसने बेगम को धमकाया और फिर तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया।



आरोपी पति को ढूंढ रही पुलिस



पहले तो रानी खान तीन तलाक से परेशान हो गई। इसके बाद वो सीधे जनकगंज थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। रानी खान की शिकायत पर जनकगंज थाना पुलिस ने इरफान खान के खिलाफ धारा 506 और 4 मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकार का संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी इमरान खान की तलाश कर रही है।



Tags:
  • Gwalior Triple Talaq
  • Gwalior Triple Talaq FIR
  • Triple Talaq Law
  • ग्वालियर ट्रिपल तलाक
  • ग्वालियर ट्रिपल तलाक FIR
  • ट्रिपल तलाक कानून