IAS मीशा सिंह को लेकर फंस गया बड़ा पेच, ज्वाइनिंग से पहले ही बदल जाएंगी शहडोल कलेक्टर

Sanjay Dhiman | Jul 27, 2026, 17:47 IST
ias-misha-singh-shahdol-collector-transfer
आईएएस मीशा सिंह ने निजी कारणों से शहडोल कलेक्टर के तौर पर ज्वाइन करने से इंकार कर दिया। इससे अजय कटेसरिया की रतलाम पोस्टिंग भी अटक गई है। सामान्य प्रशासन विभाग शहडोल के लिए अब नया कलेक्टर तय होगा।

आईएएस मीशा सिंह अब शहडोल कलेक्टर के रूप में ज्वाइन नहीं कर पाएंगी। विगत 24 जुलाई को हुए थोक बंद तबादलों में उनका भी नाम था। लेकिन वे शहडोल कलेक्टर के रूप में ज्वाइन नहीं करेंगी। इसी के साथ रतलाम कलेक्टर के रूप में आईएएस अजय कटेसरिया की नियुक्ति पर भी फिलहाल रोक लग गई है।



मानवीय कारणों से अटकी पोस्टिंग

बता दें कि शुक्रवार रात को ही मोहन यादव सरकार ने 20 आईएएस के ट्रांसफर किए थे। इनमें रतलाम कलेक्टर आईएएस मीशा सिंह को शहडोल कलेक्टर, शहडोल कलेक्टर आईएएस केदार सिंह को अवर सचिव लोक निर्माण विभाग और आईएएस अजय कटेसरिया को जीएडी भोपाल से रतलाम कलेक्टर के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी।



इससे पहले कि अफसर नई जिम्मेदारियां संभालते आईएएस मीशा सिंह की एक एप्लीकेशन ने खुद उनकी और अजय कटेसरिया की ज्वाइनिंग अटका दी। दरअसल आईएएस मीशा सिंह ने प्रेगनेंसी के कारण शहडोल कलेक्टर के रूप में जिम्मेदारी संभालने से इंकार कर दिया है। इससे आनन- फानन में आईएएस अजय कटेसरिया को भी सात दिन तक रतलाम कलेक्टर के रूप में ज्वाइन नहीं करने को कहा गया है।





शहडोल को मिलेगा नया कलेक्टर

नई परिस्थितियों के चलते अब शहडोल कलेक्टर के रूप में किसी नए अफसर को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, वहीं मीशा सिंह को भोपाल में पोस्टिंग दी जाएगी। ऐसे में मीशा सिंह के पोस्टिंग ऑर्डर के बाद ही आईएएस अजय कटेसरिया रतलाम कलेक्टर के रूप में ज्वाइन कर सकेंगे।



मातृत्व अवकाश पर क्या है नियम

सरकारी सेवा में महिला अधिकारियों को मातृत्व अवकाश का प्रावधान मिलता है। नई पोस्टिंग से पहले निजी परिस्थितियों पर विचार करना सामान्य प्रक्रिया है। ऐसे मामलों में अफसर खुद विभाग को आवेदन देते हैं। इसके बाद सरकार नए सिरे से फैसला लेती है।



FAQ

  1. आईएएस मीशा सिंह शहडोल कलेक्टर क्यों नहीं बनेंगी?
    उन्होंने प्रेगनेंसी के कारण यह पद लेने से इंकार कर दिया है। उनकी एप्लीकेशन के बाद सरकार को फैसला बदलना पड़ा।
  2. आईएएस अजय कटेसरिया की रतलाम पोस्टिंग पर क्या असर पड़ा?
    उन्हें सात दिन तक रतलाम कलेक्टर का पद न लेने को कहा गया है। यह मीशा सिंह के नए ऑर्डर पर निर्भर है।
  3. शहडोल कलेक्टर कौन बनेगा?
    अभी इसका फैसला नहीं हुआ है। सरकार नए अफसर की नियुक्ति जल्द कर सकती है।

यह खबरें भी पढ़ें...



अफसरों की खानापूर्ति खत्म: मंत्री के अधूरे वादों पर IAS की होगी सीधी जवाबदेही



MP में देर रात IAS के तबादले, राजौरा प्रशासन अकादमी पहुंचे, खाड़े मुख्यमंत्री के सचिव होंगे



पॉवर कपल को मिला साथ रहने का तोहफा, IAS मुद्रा रहेजा का अब राजस्थान ट्रांसफर



सचिवालय के 8 कर्मचारी बने जूनियर सहायक, GAD ने जारी किया प्रमोशन आदेश



Tags:
  • मोहन यादव सरकार
  • शहडोल
  • ट्रांसफर
  • आईएएस अजय कटेसरिया
  • मातृत्व अवकाश
  • आईएएस के ट्रांसफर
  • आईएएस मीशा सिंह