MP में IAS अफसरों का तबादला, बदले गए श्योपुर-निवाड़ी जिले के कलेक्टर
Sandeep Kumar | Oct 10, 2024, 19:45 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-10T194212.400
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने श्योपुर और निवाड़ी जिले के कलेक्टर को बदल दिया है। प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव अनुराग जैन ने IAS अफसरों के तबादले किए हैं। इस लिस्ट में तीन अफसर प्रभावित हुए हैं।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने श्योपुर और निवाड़ी जिले के कलेक्टर को बदल दिया है। प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव अनुराग जैन ने 6 IAS अफसरों के तबादले किए हैं। इस लिस्ट में तीन अफसर प्रभावित हुए हैं, साथ ही प्रदेश के दो जिले श्योपुर और निवाड़ी के कलेक्टरों को भी बदल दिया गया है। मध्य प्रदेश शासन के वन विभाग में पदस्थ 2013 बैच के IAS अफसर किशोर कुमार कन्याल को श्योपुर जिला का कलेक्टर बनाया गया है। 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी लोकेश कुमार रामचंद्र, निवाड़ी के जिलाधिकारी होंगे। इसी तरह आईएएस अरुण कुमार कृषि राज्य विपणन बोर्ड का अपर संचालक बनाया गया है।
WhatsApp Image 2024-10-10 at 18.54.49
WhatsApp Image 2024-10-10 at 18.54.49(1)
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक