द सूत्र से IAS सृष्टि देशमुख बोलीं- मैं जिंदा हूं, बस थोड़ी परेशान हूं

Sandeep Kumar | Dec 07, 2024, 19:00 IST
IAS Srishti Deshmukh
सृष्टि के चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी। सोशल मीडिया पर IAS सृष्टि जयंत देशमुख नहीं रहीं। IAS सृष्टि जयंत देशमुख इज नो मोर। IAS Srushti Deshmukh RIP... जैसे हैशटैग्स और थंबनेल्स के साथ धड़ाधड़ खबरें चलने लगीं।

रामकृष्ण गौतम/मुस्कान मिश्रा @ BHOPAL. एक खूबसूरत चेहरा, उस पर चढ़ी फूलों की माला... तस्वीरें देखकर लग रहा है मानो इस खूबसूरत चेहरे को अंतिम विदाई दी जा रही है। इन दिनों ऐसी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि मध्यप्रदेश की रहने वाली 2018 बैच की टॉपर IAS ऑफिसर सृष्टि जयंत देशमुख अब इस दुनिया में नहीं रहीं।



ये खबरें वायरल होते ही प्रशासनिक बिरादरी में कई तरह की चर्चांएं चलने लगीं। सृष्टि के चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी। सोशल मीडिया पर IAS सृष्टि जयंत देशमुख नहीं रहीं। IAS सृष्टि जयंत देशमुख इज नो मोर। IAS Srushti Deshmukh RIP... जैसे हैशटैग्स और थंबनेल्स के साथ धड़ाधड़ खबरें चलने लगीं। अब ये खबर क्या वाकई सच है, इसे लेकर 'द सूत्र' ने गहराई से पड़ताल की। हमारी पड़ताल से जो पता चला वो जानकर आप यकीनन चौंक जाएंगे...।



द सूत्र ने जाना वायरल खबरों का सच

गाडरवारा एसडीएम हैं Srushti Deshmukh

IAS सृष्टि देशमुख की वर्तमान पदस्थापना नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा की SDM के रूप में है। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा क्रैक करने से लेकर लव मैरिज और मध्‍य प्रदेश कैडर में बतौर आईएएस अपने काम के अंदाज को लेकर सृष्टि अक्‍सर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में उनकी मौत की वायरल खबरों ने सबको चौंका कर रख दिया।



कई लोगों ने बनाए फेक वीडियो

अब आते हैं 'द सूत्र' के फैक्ट चैक पर। हमने सबसे पहले गूगल पर IAS Srushti Deshmukh passed away सर्च किया। रिजल्‍ट के पहले पेज पर ही एक दर्जन से ज्‍यादा यूट्यूब चैनलों के वीडियोज आ गए, जो एक हफ्ते से लेकर 20 घंटे पहले ही बनाए गए हैं। सभी पर सृष्टि की मौत की सूचना दी गई है। कई वीडियोज के थंबनेल में तो सृष्टि की तस्‍वीर पर फूल माला नजर आ रही है। साथ ही अंतिम संस्‍कार में लोगों की भारी भीड़ भी दिख रही है। कई वीडियो के थंबनेल में परिजनों को रोते बिलखते दिखा गया है।



thesootr 00


सृष्टि बोलीं- सब फिजूल की बातें

वायरल खबर की 'द सूत्र' ने पूरी पड़ताल की। टीम ने बिना देर किए IAS Srushti Deshmukh को कॉल किया। कॉल रिसीव हुआ और सृष्टि की आवाज आई। फिर मैंने सारी बात कह सुनाई। जिस पर पहले तो सृष्टि ने खूब नाराजगी जताई। कहा कि सारी बातें फिजूल हैं। हालांकि ये बात उन्हें पता है कि सोशल मीडिया पर उनकी मौत की फेक खबरें चल रही हैं। ये सब किसने और क्‍यों शुरू किया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।



दिवाली के बाद शुरू हुआ सिलसिला

बकौल सृष्टि दिवाली के बाद से ऐसा हो रहा है। दिवाली पर उनके किसी जानने वाले ने उन्‍हें उनकी मौत से संबंधित वायरल वीडियो के बारे में बताया था, तब से ऐसी फेक न्‍यूज लगातार वायरल हो रही हैं। सृष्टि ने बताया कि उनकी मौत के फेक वीडियोज वायरल होने से उनके परिजन, रिश्‍तेदार और साथी कर्मचारी खासे परेशान हैं। हर कोई उन्‍हें फोन करके हकीकत जानने में जुटा है और अब वो खुद भी जवाब देते-देते परेशान हो चुकी हैं।



पुलिस और साइबर सेल में की शिकायत

IAS Srushti Deshmukh ने पूरे मामले की शिकायत साइबर सेल और नरसिंहपुर एसपी से की है। आखिर में सृष्टि ने मुस्कुराकर 'द सूत्र' से कहा कि मैं जिंदा हूं... बस थोड़ी टेंशन में हूं... यानी उनकी मौत की खबरें सरासर गलत हैं। वो एकदम स्वस्थ हैं और अपनी नौकरी कर रही हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • द सूत्र
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • IAS सृष्टि देशमुख
  • IAS Srishti Deshmukh
  • सृष्टि देशमुख की मौत