IDA के 100 करोड़ के बस टर्मिनल में धार्मिक भंडारा, लगीं पंगत

Sanjay Gupta | Aug 18, 2026, 22:40 IST
100 करोड़ के बस टर्मिनल में धार्मिक भंडारा
इंदौर में जो हो जाए कम है। अभी 40 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क पानी लाइन शुरू होते ही धंस गई। अब इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के 100 करोड़ के बस टर्मिनल में बस तो नहीं चली लेकिन धार्मिक भंडारा हो गया।

Indore. इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के सौ करोड़ की लागत से एमआर 10 पर इंटरस्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) बना है। एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के दावा वाला यह बस टर्मिनल दो साल से बनकर तैयार पड़ा है। लेकिन संचालन नहीं हो रहा है। अब खाली देख यहां पर एक स्थानीय व्यक्ति ने धार्मिक भंडारे का आयोजन कर मारा।



धार्मिक भंडारे में लगी पंगत

वैसे तो यहां से हर दिन 1500 बसों का संचालन होना है। लेकिन अभी धार्मिक भंडारा हो रहा है। सावन मास के अवसर पर आईएसबीटी परिसर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। अंदर पूड़ियां तली गई और यात्रियों के बैठने के लगी सीट पर लोगों की पंगत लगी और पूडी, सब्जी परोसी गई।



ida-bus-terminal-religious-bhandara


किसी को खबर तक नहीं

मजे की बात यह है कि इतना बड़ा आयोजन हो गया है और आईडीए (IDA) के जिम्मेदारों को इसकी खबर ही नहीं है। अब अधिकारी बोल रहे हैं कि हम जांच कराएंगे, हमसे किसी आयोजन की मंजूरी नहीं ली गई थी।



ida-bus-terminal-religious-bhandara


सैंकड़ों लोग पहुंचे भंडारे में

बताया जा रहा है कि किसी स्थानीय सुभाष चौधरी ने आयोजन किया था। इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसमें शहर कांग्रेस के पदाधिकारी और पार्षद भी शामिल हुए।



ये भी पढ़ें...



इंदौर BJP नेताओं में वर्चस्व की लड़ाई, एल्डरमैन से युवा मोर्चा, IDA तक सब होल्ड



IDA स्कीम 171 से मुक्ति के लिए रहवासी खुलकर उतरे, सीएम घोषणा के बाद भी सुस्ती



IDA के नाम पर फिर बनी फर्जी NOC, पति और पत्नी पर केस



IDA से स्कीम 171 की फिर मुक्ति की मांग, दो साल से 5.84 करोड़ भी जमा



Tags:
  • इंदौर
  • IDA
  • आईडीए
  • इंदौर विकास प्राधिकरण
  • भंडारा