दरगाह परिसर में चला बुलडोजर, एमपी की इस जमीन पर मुस्लिम समुदाय का दावा खारिज, ये है पूरा मामला

Sourabh Bhatnagar | Published:
illegal-construction-demolished-dargah-khandwa-police-action
illegal-construction-demolished-dargah-khandwa-police-action
खंडवा में प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। यहां जेसीबी मशीनों से दरगाह के आसपास का अतिक्रमण हटाया जा रहा है। क्या है पूरा मामला... चलिए बताते हैं

खंडवा के सिहाड़ा गांव में मंगलवार सुबह प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। यहां जेसीबी मशीनों से दरगाह परिसर का अतिक्रमण हटाया जा रहा है।



यह कदम वक्फ बोर्ड द्वारा जमीन को आबादी क्षेत्र मानने और ग्राम पंचायत के पक्ष में फैसला देने के बाद उठाया गया। इस दौरान एसडीएम और बाकी बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद थे। सुरक्षा के लिहाज से पूरे गांव को छावनी जैसा बना दिया गया है। पूरा मामला सरकारी जमीन पर कब्जे से जुड़ा है।



90423fee-73f


652f8335-087


वक्फ बोर्ड के फैसले के बाद चला बुलडोजर

अतिक्रमण का नोटिस मिलने पर मुस्लिम समाज ने इस जमीन पर अपना दावा करते हुए वक्फ बोर्ड में शिकायत दर्ज कराई थी। 5 दिसंबर को वक्फ बोर्ड की कमेटी ने मामले की सुनवाई की। दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद बोर्ड ने फैसला सुनाते हुए इस जमीन को आबादी क्षेत्र के रूप में मान्यता दी। इस फैसले के बाद ग्राम पंचायत ने यह केस जीत लिया।



1d47b077-836


खबर अपडेट हो रही है...



Tags:
  • Khandwa News
  • दरगाह पर अवैध निर्माण
  • Mp latest news
  • दरगाह
  • दरगाह परिसर