ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण आज, अद्वैत लोक की रखी जाएगी आधार शिला

Rahul Garhwal | Sept 21, 2023, 24:00 IST
ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण आज, अद्वैत लोक की रखी जाएगी आधार शिला
ओंकारेश्वर में आज आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण होगा। अद्वैत लोक की आधार शिला रखी जाएगी।

KHANDWA. तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट की प्रतिमा का आज अनावरण होगा। इसके साथ ही अद्वैत लोक की आधार शिला भी रखी जाएगी। ये प्रतिमा पूरे विश्व को चैतन्य की सार्वभौमिक एकात्मता का संदेश देगी। 1300 संत-महंतों की मौजूदगी में प्रतिमा का अनावरण होगा।



Screenshot 2023-09-21 001902.jpg


आदि शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण का कार्यक्रम



1300 संत-महंतों की मौजूदगी में लोकार्पण



सीएम शिवराज सुबह 11 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेंगे। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद सहित देश के 1300 संत और महंत मौजूद रहेंगे। वैदिक यज्ञ अनुष्ठान के साथ आहूति होगी। वहीं शैव परंपरा के नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी।



18 सितंबर को होना था कार्यक्रम, बारिश की वजह से टला



पहले स्टैच्यू ऑफ वननेस के लोकार्पण का कार्यक्रम 18 सितंबर को होना था, लेकिन इसे बारिश और बाढ़ की वजह से टालना पड़ा था। अब आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण के लिए तैयार है।



सीएम शिवराज करेंगे साधु-संतों का स्वागत



ओंकारेश्वर के मांधाता पर्वत पर सीएम शिवराज साधु-संतों का स्वागत करेंगे। वैदिक अनुष्ठान और यज्ञ की आहूतियां होंगी। सिद्धवरकूट पर ब्रह्म उत्सव की तैयारियां भी पूरी हो गई हैं।



Tags:
  • CM Shivraj
  • सीएम शिवराज
  • Statue of Oneness
  • Adi Shankaracharya
  • आदि शंकराचार्य
  • स्टेच्यू ऑफ वननेस
  • Adi Shankaracharya statue inaugurated
  • 108 feet high statue
  • आदि शंकराचार्य मूर्ति लोकार्पण
  • 108 फीट ऊंची प्रतिमा