देश में इंदौर, भोपाल सहित 46 शहरों के 62 रेस्टोरेंट में IT सर्वे में मिली 408 करोड़ की टैक्स चोरी, आयकर विभाग की चेतावनी

Sanjay Gupta | Mar 11, 2026, 12:36 IST
income-tax-survey-restaurants-ai-tax-evasion-notice
देश भर के सभी होटल, रेस्टोरेंट को आयकर विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। इन सभी को 31 मार्च तक सही रिटर्न भरने के लिए कहा गया है। आयकर के देशव्यापी सर्वे में चौंकाने वाली चोरी सामने आई है।

INDORE. आयकर विभाग के रडार पर देश भर के होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे आ गए हैं। हाल ही में आयकर विभाग ने देश में 22 राज्यों के 46 शहरोें के 62 रेस्टोरेंट्स का आयकर सर्वे किया है। इसमें चौंकाने वाली 408 करोड़ की टैक्स चोरी सामने आई है। इसमें इंदौर के नानकसर ढाबा कृपा के साथ ही भोपाल का मिलन रेस्टॉरेंट भी शामिल है।



आयकर विभाग ने AI से जांचे 1.77 लाख रेस्टॉरेंट

इसके बाद आयकर विभाग ने अब औपचारिक रूप से चेतावनी जारी की है। इसमें कहा है कि आयकर विभाग ने कारोबार छुपाने वाले रेस्टॉरेंट पर राष्ट्रव्यापी सत्यापन अभियान चलाया है। विभाग ने नवंबर 2025 में खाद्य एवं पेय क्षेत्र में कर चोरी के पैटर्न से संबंधित जांच की थी।



इस जांच के दौरान यह पाया गया कि, कई रेस्टॉरेंट वास्तविक बिक्री को छिपाने के लिए बिल बदल रहे हैं या उन्हें रिकॉर्ड से हटा रहे हैं। IT विभाग ने एआई टेक्नोलॉजी से एक लाख 77 हजार रेस्टोरेंट के लेन-देन को चेक किया था। इसमें बड़े पैमाने पर कम आय दिखाने का मामला सामने आया है।



WhatsApp Image 2026-03-11 at 11.11.13 AM


8 मार्च को चलाया देश भर में सर्वे

इसके बाद विभाग ने एक राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण किया था। ये सर्वेक्षण 8 मार्च 2026 को 22 राज्यों के 46 शहरों में स्थित 62 रेस्टोरेंट्स पर था। प्रारंभिक तौर पर इस सर्वेक्षण में लगभग 408 करोड़ रुपए की बिक्री छिपाने का खुलासा हुआ था। इसके बाद अब करदाताओं को उनकी गलतियों को सुधारने के लिए मार्गदर्शन और सलाह देने के लिए अभियान शुरू किया है।



63 हजार रेस्टोरेंट को भेज रहे ईमेल से नोटिस

विभाग ने बताया कि करदाताओं को आयकर अधिनियम की धारा 139(8ए) के तहत संशोधित रिटर्न दाखिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पहले चरण में चिह्नित 63 हजार रेस्टोरेंट्स को ईमेल और संदेश भेजे जाएंगे। इसमें उनसे 31 मार्च 2026 से पहले अपने रिटर्न को अद्यतन करने का अनुरोध किया जाएगा।



पेटपूजा सॉफ्टवेयर से टैक्स चोरी

आयकर विभाग को पता चला कि टैक्स चोरी के लिए यह होटल, रेस्टोरेंट अलग तरह का सॉफ्टवेयर पेटपूजा का इस्तेमाल कर रहे हैं। ग्राहक को तो सही बिल दिया जाता और पूरी आय और टैक्स वसूला जाता है, लेकिन दूसरे सॉफ्टवेयर के जरिए बड़े बिल हटा दिए जाते हैं या संशोधित कर देते हैं। इसके बाद रिटर्न में कम आय दिखाकर टैक्स चोरी की जाती है।



ये खबरें भी पढ़िए...



एमपी न्यूज: मिलन स्वीट्स पर आईटी विभाग का छापा, टैक्स चोरी की जांच जारी!



आयकर विभाग ने दिया 10 ज्वेलर्स को झटका, 20 करोड़ की ज्वेलरी रहेगी सीज, कोर्ट का आदेश



कान्हा रेस्टोरेंट पर आयकर विभाग का शिकंजा, 33 ठिकानों पर एक साथ रेड



हल्दीराम पर छापा, सैकड़ों किलो सोनपापड़ी थी खपाने की तैयारी



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • आयकर विभाग
  • टैक्स चोरी
  • आयकर अधिनियम