अग्निवीर परीक्षा 2026 की तारीखें घोषित, ग्वालियर-सागर में बने एग्जाम सेंटर, इन बातों का रखें ध्यान

Aman Vaishnav | May 20, 2026, 08:54 IST
army aoc group c recruitment 2026
सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर के अंतर्गत अग्निवीर परीक्षा 2026 की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। एग्जाम 1 से 12 जून तक ग्वालियर और सागर में ऑनलाइन होंगे।

यदि आपने भी सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर के तहत अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खबर है। भारतीय सेना ने साल 2026-27 की भर्ती के लिए होने वाली ऑनलाइन लिखित परीक्षा यानी कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की तारीखों का ऐलान कर दिया है।



यह परीक्षा पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है। भारतीय सेना की तरफ से यह ऑनलाइन एग्जाम 1 जून 2026 से शुरू होकर 12 जून 2026 तक चलेंगे।



ग्वालियर और सागर में बने परीक्षा केंद्र

इस बार भर्ती परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। ग्वालियर और सागर शहरों में कुल मिलाकर चार एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं।



दोनों ही शहरों में दो-दो परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं। इन केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे ताकि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके।



indian-army-agniveer-exam-2026-gwalior-sagar-centers


इन बातों का रखें खास ध्यान

ग्वालियर में अग्निवीर भर्ती परीक्षामें शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सबसे जरूरी अपडेट यह है कि आपके एडमिट कार्ड लाइव कर दिए गए हैं। भारतीय सेना ने 15 मई 2026 को ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए थे।



उम्मीदवार अब किसी भी समय वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड को लेकर सेना ने कुछ बहुत ही सख्त निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन करना जरूरी है।



  • परीक्षा केंद्र पर आपको अपने एडमिट कार्ड का केवल रंगीन प्रिंटआउट ही लेकर जाना है। आप ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटआउट लेकर जाएंगे, तो आपको परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • एडमिट कार्ड पर जो रिपोर्टिंग टाइम यानी पहुंचने का समय दिया गया है, उसका पालन करें। लेट होने पर एंट्री नहीं मिलेगी। इसलिए कोशिश करें कि आप समय से थोड़ा पहले ही केंद्र पर पहुंच जाएं।
  • एडमिट कार्ड पर जितने भी जरूरी निर्देश लिखे हैं, उन्हें घर से निकलने से पहले एक बार अच्छी तरह पढ़ लें ताकि वहां जाकर कोई परेशानी न हो।
  • उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

दलालों और ठगों से रहें सावधान

भारतीय सेना ने युवाओं को एक बहुत ही महत्वपूर्ण सलाह दी है। सेना ने साफ-साफ कहा है कि फौज में भर्ती होने की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है।



इसमें सिलेक्शन केवल और केवल उम्मीदवार की योग्यता यानी मेरिट के आधार पर ही होता है।



आजकल नौकरी के नाम पर पैसे ऐंठने वाले कई गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। इसलिए सेना ने उम्मीदवारों को सख्त हिदायत दी है कि वे किसी भी तरह के ठगों या दलालों के झांसे में बिल्कुल न आएं।



सेना में भर्ती (भारतीय सेना भर्ती) होने का कोई शॉर्टकट नहीं है। अगर कोई आपसे पैसे की मांग करता है या नौकरी लगवाने का दावा करता है, तो तुरंत इसकी शिकायत करें।



FAQ

  1. भारतीय सेना अग्निवीर लिखित परीक्षा 2026 कब से कब तक आयोजित की जाएगी?
    भारतीय सेना द्वारा ग्वालियर भर्ती कार्यालय के अंतर्गत अग्निवीर (पुरुष एवं महिला उम्मीदवार) की ऑनलाइन लिखित परीक्षा यानी कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 1 जून 2026 से शुरू होकर 12 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।
  2. भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा के लिए ग्वालियर और सागर में कौन-कौन से परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं?
    ग्वालियर में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहला आईडीजेड चितौरा रोड (मोरार) और दूसरा भारतीय विद्या मंदिर' (थाटीपुर)। वहीं सागर में भी दो केंद्र हैं। पहला एसएसएचसी जैन इंस्टीट्यूट (मकरोनिया) और दूसरा अदीना इंस्टीट्यूट (भोपाल रोड)।

ये खबरें भी पढ़िए...



ऐसे होगा SBI Job Selection, ये रहा रिक्रूटमेंट एग्जाम का पूरा सिलेबस और टिप्स



कांस्टेबल पहुंचे हाई कोर्ट, एसआई भर्ती 2021 की परीक्षा में शामिल करने की मांग



एमपी के सरकारी स्कूलों में गेस्ट टीचर मिशन शुरू! हजारों अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया तेज



SECR रेलवे वैकेंसी: रेलवे में बिना परीक्षा सीधी भर्ती, 1000 पदों पर अप्रेंटिस का मौका



Tags:
  • भारतीय सेना
  • ग्वालियर
  • अग्निवीर भर्ती परीक्षा
  • ग्वालियर में अग्निवीर भर्ती परीक्षा
  • अग्निवीर परीक्षा
  • एडमिट कार्ड
  • सागर
  • भारतीय सेना भर्ती