इंदौर में 1539 पुलिस अधिकारी पदोन्नत, सीएम ने वर्दी की रिबन काट किया सम्मानित
Indore: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 15 जुलाई को इंदौर में विविध आयोजन में आए। इसी दौरान उन्होंने इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।
इंदौर में कुल 1539 अधिकारी पदोन्नत हुए हैं। सीएम मोहन यादव ने निरीक्षक से डीएसपी बने अधिकारियों की वर्दी पर लगी रिबन काटी तथा सहायक उप निरीक्षक एवं उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सभी को मिठाई खिलाकर बधाई भी दी।
इतने अधिकारी हुए इंदौर में पदोन्नत
मध्यप्रदेश शासन की पदोन्नति प्रक्रिया के तहत इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के 1,539 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है। इनमें 16 निरीक्षक/रक्षित निरीक्षक डीएसपी, 48 उप निरीक्षक निरीक्षक, 512 प्रधान आरक्षक सहायक उप निरीक्षक तथा 963 आरक्षक प्रधान आरक्षक बनाए गए हैं।
सीएम ने रिबन काटकर किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारियों को अधिक ईमानदारी, संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ निभाने का अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि पदोन्नत अधिकारी अपने अनुभव और कार्यकुशलता से आमजन को और बेहतर पुलिस सेवाएं देंगे। इस दौरान पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें...
पदोन्नति और कैडर रिव्यू की मांग को लेकर पटवारी हड़ताल पर, लोगों की बढ़ेगी टेंशन
IIT इंदौर में नौकरी का मौका: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
एमपी के 1895 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं! CAG की रिपोर्ट पर हाईकोर्ट सख्त
मध्य प्रदेश में बंपर प्रमोशन, 381 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, कुल 460 पदोन्नत