आप सांसद संजय सिंह का कांग्रेस पर निशाना: क्यों नहीं भरा मीनाक्षी के साथ डमी प्रत्याशी का फॉर्म
समझें क्या है पूरा मामला...
- इंदौर में पार्टी सम्मेलन के दौरान आप सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
- उन्होंने मीनाक्षी नटराजन के मामले को लेकर कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठाए हैं।
- संजय सिंह ने पूछा कि कांग्रेस ने बैकअप के लिए डमी उम्मीदवार क्यों नहीं उतारा?
- उन्होंने बीजेपी पर डराकर और लालच देकर विपक्षी पार्टियां तोड़ने का आरोप लगाया है।
- इसके साथ ही उन्होंने इंदौर के भागीरथपुरा कांड और राम मंदिर ट्रस्ट का मुद्दा भी उठाया है।
इंदौर में पार्टी सम्मेलन के लिए आए आप सांसद संजय सिंह ने मीनाक्षी नटराजन मामले में कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कांग्रेस की रणनीति और कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
सांसद ने साफ कहा कि कांग्रेस ने सपोर्टिंग जिसे डमी भी कहते हैं उस प्रत्याशी का नामांकन क्यों नहीं भरवाया। मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह व अन्य नेता भी उपस्थित थे।
कांग्रेस से पूछो क्यों नहीं भरा डमी प्रत्याशी
संजय सिंह ने कहा कि यह तो साफ है कि चुनाव आयोग हर घपले में बीजेपी के साथ है। यह किसी से छिपा नहीं और ना कांग्रेस भोली है और ना बीजेपी कि उन्हें कुछ पता न हो।
निर्दलीय और छोटे दल भी बैकअप के लिए एक डमी प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करवाते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि मुख्य उम्मीदवार का पर्चा खारिज होने पर दूसरा प्रत्याशी तैयार रहे।
फिर कांग्रेस ने मीनाक्षी के मामले में ऐसा कदम क्यों नहीं उठाया? मैंने भी दो बार फॉर्म भरा तो सपोर्टिंग फॉर्म भरवाए गए, फिर कांग्रेस से यह पूछा जाना चाहिए।
बीजेपी भी कस चुकी तंज
उल्लेखनीय है कि इस मामले में बीजेपी ने भी कांग्रेस पर तंज कसा था। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि हमारे पास तेगना से यह कागज कैसे आए, आप खुद सोचिए वहां तो सरकार भी कांग्रेस की है।
लोकसभा इंदौर से भी नहीं सीखे कांग्रेसी
उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2024 में इंदौर लोकसभा केस में भी यह हो चुका है। तब भी डमी प्रत्याशी का फॉर्म नहीं भरवाया गया। मोती पटेल का जो फॉर्म भरवाया गया उसमें पूरे प्रस्तावकों के नाम ही नहीं थे।
आखिर में अक्षय बम ने फॉर्म वापस ले लिया और कांग्रेस का इंदौर में कोई प्रत्याशी ही नहीं बचा।
इस तरह डराओ, धमकाओ, पार्टी तोड़ो चल रहा है
भागीरथपुरा कांड का भी मुद्दा उठाया
सिंगरौली में भी पीएम और अडानी की दोस्ती
संजय सिंह ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी देश के बजाय अपने दोस्त अडानी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने सिंगरौली और हंसदेव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अब सिंगरौली भी अडानी को दे दिया गया है।
राममंदिर ट्रस्ट में धोखाधड़ी
राम मंदिर ट्रस्ट में घपले को लेकर सिंह ने कहा कि ट्रस्ट में घपले का मुद्दा मैंने ही उठाया था। दो करोड़ की जमीन ट्रस्ट ने 18 करोड़ 50 लाख में खरीदी थी। बीस हजार वेतन वाले डेढ़ करोड़ की जमीन खरीद रहे हैं। राम मंदिर की आस्था के नाम पर धोखाधड़ी हो रही है। चंपत राय करोड़ों रुपए लेकर चंपत हो गए हैं।
ये भी पढ़ें...
इंदौर में करदाताओं ने दिया 5788 करोड़ रुपए का इनकम टैक्स, टारगेट से भी ज्यादा
दुल्हनों को थमा दिया नकली मंगलसूत्र, मुख्यमंत्री कन्या विवाह में भ्रष्टाचार
पुलिस और आबकारी ने नहीं सुनी, महिलाओं ने शराबियों के बीच जाकर बनाया अवैध अहाते का वीडियो
MP Vehicle Update 2026: एमपी में बिना OTP नहीं बनेगा PUC, जानें नए नियम