इंदौर में इन जगहों का पनीर दूध, मावा, मसाला, दही, मिठाई मिला खराब, अपर कलेक्टर ने एक ही दिन में 21 पर लगाई 20 लाख की पेनल्टी

Sanjay Gupta | Jul 22, 2024, 21:00 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-22T204357.616
अपर कलेक्टर बैनल ने बताया कि जुर्माना लगाए जाने के साथ ही इसकी वसूली पर भी सख्ती की जा रही है। जो भी संस्थान नहीं भर रही है उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

INDORE. स्वाद की राजधानी इंदौर में पनीर से लेकर दही, मसाला, मिठाई, सेंव सभी मानकों से कम स्तर के बिक रहे हैं। विविध सैंपल की जांच के बाद बने 21 केस में अपर कलेक्टर आईएस गौरव बैनल की कोर्ट ने एक दिन में 20 लाख 40 हजार रुपए की पेनल्टी लगाई है। एक ही दिन में इतने केस में पहली बार इतनी पेनल्टी लगाई गई है। वहीं जनवरी से जून तक रिकार्ड 69 लाख की पेनल्टी भी जिला प्रशासन ने वसूली है, यह भी रिकार्ड है अभी तक इतनी वसूली नहीं हुई थी।



cfa41e02-bbf


लाइसेंस किए जा रहे निरस्त

अपर कलेक्टर बैनल ने बताया कि जुर्माना लगाए जाने के साथ ही इसकी वसूली पर भी सख्ती की जा रही है। जो भी संस्थान नहीं भर रही है उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में समझौता करने वालों पर सख्ती के आदेश दिए हुए हैं, इसी के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है और कोर्ट में लगातार केस आ रहे हैं। लाइसेंस निरस्ती के चलते वसूली तेज हुई है और जनवरी से अभी तक 69 लाख रुपए वसूले गए हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sanjay gupta




Tags:
  • इंदौर के स्वीट होटलों पर कार्रवाई
  • अपर कलेक्टर आईएस गौरव बैनल
  • अपर कलेक्टर गौरव बैनल